Bokaro: बुढ़ीडीह पुल के समीप दामोदर नदी में डूबा युवक, तलाश में जुटे स्थानीय लोग

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News

नदी में डूबे युवक को खोजते स्थानीय लोग

Bokaro: बोकारो के बुढ़ीडीह पुल के पास दामोदर नदी में एक युवक के डूबने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

विनोद सिन्हा
Bokaro (चंद्रपुरा) मंगलवार को चंद्रपुरा के नजदीक दामोदर नदी के बोरवाघाट में दो युवकों की नदी में डूबने से हुई मौत के बाद बुधवार को दोपहर चंद्रपुरा – बोकारो के बीच स्थित बुढ़ीडीह मरांडी पुल के पास मछली मारने के दोरान एक युवक नदी में डूब गया है. स्थानीय लोगों ने देर शाम तक नदी में उसे खोजा मगर पता नहीं चल सका. बताया गया कि दुग्दा थाना क्षेत्र के बुढिडीह पुल स्थित दामोदर नदी में करमाटांड़ पंचायत के बुढ़ीडीह गांव के दलित टोला के 35 वर्षीय महादेव तुरी उर्फ बबलू तुरी मछली मारते वक्त नदी के गहरे पानी में डूब गया.

महिलाओं ने युवक को डूबते देखा

घटना की खबर फैलते ही दामोदर नदी पुल के ऊपर सैकड़ों लोग जमा हो गए. बुढ़ीडीह दलित टोला के योगेंद्र तुरी ने बताया कि महादेव तुरी उर्फ बबलू तुरी मेरा छोटा भाई है. जो मछली मारने के लिए बंसी कांटा लेकर घर से दोपहर में दामोदर नदी आया था. नदी में स्नान कर रही महिलाओं ने महादेव तुरी को नदी में डूबते हुए देखा और हो हल्ला किया. घटना की सूचना पाकर दुग्दा थाना पुलिस मौके पहुंची ओर जांच पड़ताल किया.

गुरुवार को गोताखोरों को लगाया जाएगा

घटना स्थल पर महादेव तुरी का चपल और मछली पकड़ने वाला बंसी कांटा पड़ा हुआ है. समाचार लिखे जाने तक स्थानीय युवकों ने नदी में देर शाम तक खोजबीन किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है. शाम हो जाने के कारण गोताखोर नहीं पहुंच पाए. देर शाम तक दामोदर नदी में डूबे युवक का शव नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें…

गढ़वा के एसडीएम साहब ने जब कॉफी संग घोली मिठास, तो चौकीदारों का छलका 30 साल पुराना दर्द

Ranchi: काम अधूरा रखने वाली एजेंसी को नहीं मिलेगा नया काम, मंत्री दीपिका पांडेय की चेतावनी

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola