Bokaro News : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत व दो घायल

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत व दो घायल

Bokaro News : सड़क दुर्घटना में पेटरवार के एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

पेटरवार-तेनु मुख्य पथ पर पेटरवार थाना क्षेत्र में ओरदाना गांव के पास सड़क दुर्घटना में पतकी पंचायत के रांगामाटी गांव निवासी प्रसादी गंझू के पुत्र 24 वर्षीय सुरेश कुमार भोगता की मौत हो गयी. दो युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गये. घटना मंगलवार रात लगभग दस बजे की है. सुरेश कुमार भोगता, सुमित कुमार भोगता और रमेश कुमार भोगता एक बाइक से पेटरवार से घर लौट रहे थे. इसी दाैरान एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक द्वारा सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया गया. घायल सुमित को प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर कर दिया गया. बोकारो के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. रमेश को मामूली चोट लगी है. इधर, पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करा कर सुरेश का शव परिजनों को सौंप दिया.

चंदनकियारी में एक ही परिवार के चार लोग घायल

चंदनकियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया रोड में गोवाई नदी के पुल पर मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें बरमसिया ओपी क्षेत्र के बोदुआ गांव निवासी सबेरा बीबी (29), सफतून बीबी (25), नसीम अंसारी (36) व शिफन अंसारी (एक) शामिल हैं. चारों लोग एक ही मोटरसाइकिल से मुक्तापुर से चंदनकियारी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. चंदनकियारी थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने अपनी गाड़ी से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. बरमसिया ओपी प्रभारी शीलेन्द्र कुमार पासवान सीएचसी पहुंचे और घायलों के इलाज के लिए एक यूनिट रक्तदान किया. बाद में चिकित्सकों ने घायलों को रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola