Bokaro News : स्कूटर से कोयला लेकर जा रहा युवक अनियंत्रित होकर गिरा, मौत

Published at :31 Jan 2025 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : स्कूटर से कोयला लेकर जा रहा युवक अनियंत्रित होकर गिरा, मौत

पिछरी का रहने वाला था मृतक रतन प्रजापति

विज्ञापन

Bokaro News : पेटरवार थाना क्षेत्र के तेनुघाट- बोकारो नहर रोड के चलकरी बस्ती के समीप स्कूटर से कोयला लेकर जा रहा युवक अनियंत्रित होकर गिरकर लहूलुहान हो गया. उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी. उनके सहयोगियों एवं स्थानीय लोग उसे तुरंत इलाज के लिए सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाये, जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान पिछरी के बुटनाडीह निवासी स्व. भूखर प्रजापति के पुत्र रतन प्रजापति (35 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी समेत 16 वर्ष व 13 वर्ष के दो पुत्र हैं. घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि रतन प्रजापति खेतको की तरफ से स्कूटर से कोयला लेकर अंगवाली की ओर आ रहा था, तभी यह घटना हुई. सूचना पर बेरमो पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए चास, बोकारो भेज दिया.

टीकाहारा के मजदूर की मुंबई में मौत

महुआटांड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टीकाहारा निवासी हराधन हेंब्रम (47वर्ष) की बीते बुधवार की शाम मुंबई के महालक्ष्मीनगर में मौत हो गयी. वह एलएंडटी में बतौर मजदूर कार्यरत था. वह वहां कई वर्षों से कार्य कर रहा था और अभी तीन चार माह पूर्व घर होकर काम करने गया था. पूर्व मुखिया पांचुराम हेंब्रम ने बताया कि कार्य के दौरान हराधन के गले में दर्द हुआ, अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है. मृतक के चचेरे भाई उसका शव को लेने मुंबई गये हैं. पूर्व मुखिया ने बताया कि शुक्रवार की सुबह फ्लाइट से मृतक का शव रांची पहुंचेगा. घटना की जानकारी सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद को भी दी गयी है. मंत्री श्री प्रसाद ने कहा है कि श्रम विभाग से प्रावधान के अनुरूप मुआवजा दिलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola