Bokaro News : डीपीएस के शुभ और हॉलीक्रॉस के श्रेष्ठ जिला टॉपर

Published by :JANAK SINGH CHOUDHARY
Published at :16 Apr 2026 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : डीपीएस के शुभ और हॉलीक्रॉस के श्रेष्ठ जिला टॉपर

Bokaro News : सीबीएसइ दसवीं बोर्ड के फेज वन का रिजल्ट बुधवार को निकला.

विज्ञापन

सीबीएसइ दसवीं बोर्ड के फेज वन का रिजल्ट बुधवार को निकला. 98.8 फीसदी अंक के साथ डीपीएस बोकारो के शुभ कुमार सिंह व हॉलीक्रॉस के श्रेष्ठ कुमार बोकारो जिला के टॉपर बने. 98.6 प्रतिशत अंक के साथ चिन्मय विद्यालय बोकारो का निदेश अग्रवाल जिला में दूसरे स्थान पर रहे. तीसरे स्थान पर छह स्कूलों के सात विद्यार्थी 98.4 फीसदी अंक के साथ रहे. इनमें डीपीएस बोकारो के रौनक राज, हॉलीक्रॉस की वेदिका राज सिंह, चिन्मय विद्यालय बोकारो के श्रीवत्स चटर्जी, डीएवी-सेक्टर चार के मानव, जीजीपीएस बोकारो के आयुष राज व मनीषा और श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल के अनम नाजिर शामिल हैं. इस बार छात्रों ने छात्राओं को पीछे छोड़ दिया है. जिला टॉप टेन में 48 विद्यार्थी हैं. इनमें 32 छात्र व 16 छात्राएं हैं.

हॉली क्रॉस स्कूल, बोकारो

हॉली क्रॉस स्कूल, बोकारो के सभी विद्यार्थी सफल रहे. 54 ने 90 प्रतिशत से अधिक और 64 ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये. श्रेष्ठ कुमार 98.8 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉपर बने. वेदिका राज सिंह ने 98.4, आस्था कुमारी ने 97.8, प्रोनित प्रकाश ने 97.6, विजय लक्ष्मी अनुष्का ने 96.6, विशाल गुप्ता ने 96.4, सताक्षी ने 96.2, सुभोमिता मंडल ने 96.6, रत्नादीप साहा ने 96, आकांक्षा कुमारी ने 95.8, शाश्वत सौर्या ने 95.6, सिमरन चौरासिया ने 95.4, तनमय शारन ने 95.4, पंकज कुमार ने 95.2, निधी कुमारी ने 95, अदित्य कुमार सिंह ने 95, अनुप्रिया ने 94.8, ईशांत ने 94.8, वर्षा कुमारी ने 94.6, एमडी फुरकान ने 94.6, अरिज ने 94.4, एमडी आवेश ने 94.4, साक्षी कुमारी ने 94.2, हाजिका इमत्यिाज ने 94, देवांश ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये. प्राचार्या डाॅ सिस्टर कीर्ति किरण ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावको व विद्यार्थियों के प्रति उनके मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया.

गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बोकारो के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो के सभी विद्यार्थी सफल रहे. 64 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये. आयुष राज व मनीषा 98.4 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय टॉपर बने. शानदार प्रदर्शन करने वालों में आशुतोष पांडे (98.2), अनिक गोस्वामी (98), सुमन कुमारी (97.8), अभिनव कुमार (97.4), आदित्य रंजन (97), आदित्य कुमार साहू (96.4), आनंद (96.2), कनिष्क विकास (96), अर्पणा कुमारी (95.8), एशु कुमारी (95.8), अमन कुमार (95.6), शरण्या सिन्हा (95.2), सोना कुमारी (95.2), प्रियांशी चंद्रा (94.8), शारिक सिद्दीकी (94.8), अश्विन कुमार (94.6), रितिका कुमारी (94.6), सिद्धि प्रिया (94.6), पलक शर्मा (94.2), आयुष कुमार सिंह (94.2), आकृति कुमारी (94.2), प्रतीक राज (93.8), श्रीशक्ति (93.6), मयंक कुमार (93.4), नरगिस परवीन (93.2), अर्चना कुमारी (93.2), ईशान तिरिया (93.2), सुहानी शमा (93), अंश राज (92.6), राधा कुमारी (92.4), रितेश कुमार ठाकुर (92.4), हर्षित कुमार गिरि (92.4), अंशुमन नारायण सिंह (92.2), कृति कुमारी (92), कामरान हुसैन (91.8), आदित्य कुमार (91.8), इच्छा सिंह (91.8), शिवानी कुमारी (91.8), अंजलि कुमारी (91.6), अलीशा परवीन (91.4), आयुष राजपूत (91.4), आफिया सिद्दीकी (91.4), काम्या झा (91.2), शिवम कुमार महतो (91), तस्नीम फातिमा (91), रुमा कुमारी (90.8), रितेश कुमार मंडल (90.8), कशिश दोषी (90.6), यशिका कुमारी (90.6), बिभव मुर्मू (90.6), अलीशा सिंह (90.4), साक्षी कुमारी (90.4), अब्दुल मनान (90.2), कुदसिया फिरदौस (90.2), आयुष कुमार मिश्रा (90), अस्मिता कुमारी (90), शौर्य प्रताप सिंह (90) शामिल हैं. प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण व शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है. वरीय इकाई के प्रभारी कौशल किशोर सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तरसेम सिंह व सचिव एसपी सिंह ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी.

डीपीएस चास के शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता पायी

डीपीएस चास के शत प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता पायी है. साक्षी कुमारी (96.8%), सृष्टि कुमारी (96.6%), चिन्मय जैन (95.2%), रिषुराज कुमार (94.8%), कृषांग तरेनिया (94.6%), अक्षरा कुमारी (94. 2%), श्रेयम कुमार (93.8%), सिद्धांत भारद्वाज (93.2%), यशराज वर्मा (92.6%), रुपम सरकार (92.4%), विजय कुमार (92.2%), आशीष कुमार गोराई (91.6%). भुवनेश भारद्वाज (91.6%). अब्दुस समद (91.4%), राजकुमार नायक (91%) व सृष्टि कुमारी (90.2) टॉपर रहे. 80 में 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 22 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये. विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन राजेश अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को उनके प्रयासों व उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रमाण है. निदेशिका / प्राचार्या डॉ मनीषा तिवारी ने कहा कि बच्चों की इस सफलता में विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों की भूमिका सराहनीय रही है. डीएस मेमोरियल सोसायटी चास के सचिव सुरेश अग्रवाल ने विद्यालय के सभी शिक्षकों और अभिभावकों के प्रति आभार जताया.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola