Bokaro News : योजना के नाम पर कोई पैसा मांगे तो सूचना दें

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : योजना के नाम पर कोई पैसा मांगे तो सूचना दें

Bokaro News : चास नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

चास नगर निगम कार्यालय में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन हुआ. प्रधानमंत्री आवास योजना के चार आवेदन प्राप्त हुए, जिनका ऑन-द-स्पॉट ऑनलाइन पंजीकरण किया गया. पेयजल से संबंधित 10 और जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 12 आवेदन आये. पेयजल कनेक्शन से संबंधित 175 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके लिए तत्काल फॉर्म उपलब्ध कराये गये. मौके पर मेयर भोलू पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत प्रथम किस्त की राशि शीघ्र जारी की जायेगी. कोई भी व्यक्ति योजना के नाम पर पैसा की मांग करे तो इसकी सूचना सीधे नगर निगम को दें.

महिला को फ्लैट आवंटित

जनता दरबार के दौरान रामनगर कॉलोनी निवासी आशा देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कालापत्थर में बने आवास का एक फ्लैट आवंटित किया गया और चाबी सौंपी गयी. मेयर ने कहा कि जनता दरबार केवल समस्याओं के समाधान का मंच नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है. मौके पर डिप्टी मेयर पूजा कुमारी, पार्षद मंजू देवी, ममता देवी, अमोद कुमार, सपन कुमार मिनी, पार्षद प्रतिनिधि अरविंद राय, कृष्णा प्रसाद, प्रताप सिंह सहित निगम के सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola