Bokaro News : महिला समिति ने पुस्तक व बैग का किया वितरण

Published by :JANAK SINGH CHOUDHARY
Published at :16 Apr 2026 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : महिला समिति ने पुस्तक व बैग का किया वितरण

Bokaro News : महिला समिति बोकारो की ओर से पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया.

विज्ञापन

महिला समिति बोकारो की ओर से संचालित बाल मंदिर व सौरभ शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं के बीच बुधवार को पुस्तक, बैग, कॉपियां व स्टेशनरी का वितरण समिति की ओर से किया गया. समिति की अध्यक्ष शुभम रंजन, उपाध्यक्ष देवजानी मिश्रा, अलका मनवटी, कोषाध्यक्ष अभिरुचि प्रिया, आरती कुमार, नीतू सुनीत, अनीशा झा, प्रीति राजेश, समिता, भावना, आशा राज तथा रश्मि उपस्थित थीं. श्रीमती रंजन ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है. समिति संसाधन विहीन वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है.

बीएसएल कर्मी मन्नान अली ने इंक्लाइन बेंच प्रेस स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

बीएसएल के ब्लास्ट फर्नेस विभाग में कार्यरत इंजीनियरिंग एसोसिएट मन्नान अली ने रांची में आयोजित चौथी ईस्टर्न इंडिया स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं आइबीपी चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीता है. 11 व 12 अप्रैल को आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. मन्नान अली ने 76 किलोग्राम भार वर्ग के इंक्लाइन बेंच प्रेस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता. साथ ही इसी भार वर्ग व स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक भी जीता. विभाग के सहयोगियों व संयंत्र के अन्य अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola