Bokaro News : मां बागेश्वरी मंदिर में तीन दिवसीय पूजा और मेला शुरू

Bokaro News : गोमिया के तेलियाडीह स्थित मां बागेश्वरी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक पूजा बुधवार से शुरू हुई. पहले दिन पूजा और दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़े.
गोमिया. गोमिया के तेलियाडीह स्थित मां बागेश्वरी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक पूजा बुधवार से शुरू हुई. पहले दिन पूजा और दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़े. मंदिर परिसर में भजन कीर्तन, प्रवचन, महाआरती, पुष्पांजलि, हवन आदि का कार्यक्रम किया जा रहा है. खिचड़ी भोग महाप्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर के पास तीन दिन का मेला भी लगा है. मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है. आयोजन को लेकर शिवम पांडेय, सुनील पांडेय, अभिषेक पांडेय, संजय पांडेय, जानकी साव, मुकेश कुमार, विजय कुमार, सूरज कुमार, विवेक सिन्हा, सुभाष ठाकुर, अजीत चौधरी, सच्चिदानंद स्वर्णकार आदि सक्रिय हैं.
गोमिया में तीन दिवसीय वार्षिक श्री माघी काली पूजा संपन्न
गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित काली मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्री वार्षिक माघी काली पूजा संपन्न हुई. बुधवार को तीसरे दिन पूजा, हवन, महाआरती, कन्या पूजन और महाप्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम हुए. आयोजन के दौरान रात्रि में वृंदावन धाम की साध्वी लक्ष्मी रामायणी द्वारा संगीतमय राम कथा सुनायी गयी. मंदिर में पूजा और दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. बुधवार को खिचड़ी महाप्रसाद वितरण के मौके पर पूर्व विधायक डाॅ लंबोदर महतो के पुत्र शशिशेखर, पूजा कमेटी के अध्यक्ष जगदीश स्वर्णकार, संरक्षक डाॅ सुरेंद्र राज, सचिव प्रदीप रवानी, किशोर साव, बबली स्वर्णकार, विपिन कुमार, पिंकू जायसवाल, पंकज पांडेय, संजय पांडेय, धनेश्वर साव, राजेंद्र साव, वसंत जायसवाल, अनिल स्वर्णकार, आदित्य पांडेय, सुनील चौधरी, रोहित यादव, प्रकाश अग्रवाल, सुखदेव साव, केदार रवानी, रवींद्र प्रसाद, दीपक कुमार, राजेंद्र रवानी, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




