Bokaro News : महिला सुरक्षा गार्डों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : महिला सुरक्षा गार्डों को किया सम्मानित

Bokaro News : सीसीएल सीकेएस द्वारा कथारा जीएम कार्यालय के समक्ष महिला सुरक्षा गार्डों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

कथारा, भामसं से संबद्ध सीसीएल सीकेएस की कथारा क्षेत्रीय समिति द्वारा शनिवार को जीएम कार्यालय के समक्ष महिला सुरक्षा गार्डों को उपहार देकर सम्मानित किया गया. यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दो महिला कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह रहीं. इन दोनों ने यह साबित कर दिया कि आज की सेना में नेतृत्व व साहस का चेहरा नारी शक्ति भी है. महिला सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम किया गया. मौके पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार, संगठन मंत्री रामेश्वर कुमार मंडल, क्षेत्रीय अध्यक्ष टिकैत महतो, सचिव राजू स्वामी, सहायक सचिव कृष्णा बहादुर, राजू रविदास, एमएन सिंह, कृष्ण कुमार, रानी कुमारी के अलावा महिला अधिकारी क्षेत्र की एसओपी माधुरी मड़के उपस्थित थे.

महिला स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया सम्मानित

सीसीएल सीकेएस बीएंडके एरिया कमेटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर शनिवार को बोकारो कोलियरी अस्पताल में समारोह का आयोजन कर महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया. एएनएम रेनू कुजूर, रश्मि, सविता कुमारी, बहमनी कुंडोलीना, बेला देवी, ननकी देवी, बेला हरि आदि को अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ केपी शाही, डॉ शंकर प्रसाद के अलावा यूनियन के विनय कुमार पाठक, क्षेत्रीय सचिव दिलीप मरीक आदि ने अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया. वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास में आधी आबादी की अहम भूमिका है. आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं. मौके पर यूनियन के संजय पांडे, हारून रशीद, उमेश नायक, संजय यादव, शेखर बाघेला, सुबोध चक्रवर्ती, संजय कुमार, जगन्नाथ रविदास, अस्पताल कर्मी संतोष कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola