Bokaro News : पति की शादी रुकवाने धरना देने पहुंची महिला
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 14 Apr 2026 11:41 PM
Bokaro News : पति की दूसरी शादी की रुकवाने को लेकर महिला धरना देने पहुंची.
पति की दूसरी शादी की रुकवाने को लेकर गुलाबी देवी मंगलवार को एसपी आवास के समक्ष अपने बच्चों व महिलाओं के साथ धरना देने पहुंची. वह बालीडीह थाना क्षेत्र के कनारी बरवाटांड टोला की रहने वाली है.
दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप
एसपी हरविंदर सिंह ने गुलाबी देवी से मुलाकात की. उसने बताया कि वर्ष 1998 में पेटरवार थाना क्षेत्र के मायापुर निवासी रतनलाल मांझी के साथ शादी हुई थी. दो बेटे व एक बेटी हैं. दहेज के लिए पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया. मामला तलाक तक पहुंचा. सात अप्रैल को रतनलाल मांझी एक औरत के साथ मेरे पिता के घर आये और कहा कि 14-15 अप्रैल को शादी कर रहे हैं. विरोध करने पर हम लोगों के साथ मारपीट की. हल्ला सुनकर मुहल्ले के लोग आये तो जान बची. एसपी से मिलने के बाद गुलाबी देवी ने पत्रकारों को बताया कि एसपी ने आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










