कोरोना बैंड के आगे बेबश हुआ शादी धुन

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Apr 2020 1:37 AM

विज्ञापन

कोरोना वायरस कहर के रूप में सामने आया है. सार्वजनिक जीवन के इतर निजी जिंदगी में भी इसका असर पड़ा है. लॉक डाउन के कारण कई के खुशी के लम्हें दूर होते जा रहे हैं. शादी-विवाह जैसे खुशी के मौके लॉक डाउन की भेंट चढ़ गये हैं

विज्ञापन

सीपी सिंह, बोकारो : कोरोना वायरस कहर के रूप में सामने आया है. सार्वजनिक जीवन के इतर निजी जिंदगी में भी इसका असर पड़ा है. लॉक डाउन के कारण कई के खुशी के लम्हें दूर होते जा रहे हैं. शादी-विवाह जैसे खुशी के मौके लॉक डाउन की भेंट चढ़ गये हैं. बोकारो जिला में 250 से अधिक शादी के डेट कैंसल हुए. अगला डेट कब रखा जायेगा, इसके लिए भी लोग कोरोना के लॉक होने का इंतजार कर रहे हैं. असर, शादी-ब्याह से जुड़े व्यवसाय पर हुआ है. टेंट, लाइट, डीजे, बैंक्वेट हॉल व अन्य कारोबार को लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है. हर शादी में औसतन तीन लाख रुपया का खर्च होता है. इस हिसाब से लॉक डाउन के कारण जिला में 7.5 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है.

हालांकि, आपसी समझ के कारण बुकिंग एडवांस को अगली तारीख के लिए सुरक्षित रखा गया है. लेकिन, इससे नयी समस्या भी सामने आने की गुंजाइश बनेगी. दरअसल, इस साल लग्न अन्य साल के मुकाबले कम है. इससे डेट की किल्लत होगी. सामने आयेगी मजदूरों की समस्याजिला में ज्यादातर टेंट व अन्य व्यवसाय के कारीगर बंगाल से आते हैं. जबकि केटरर व डीजे में स्थानीय युवा काम करते हैं.

लॉक डाउन के कारण सभी मजदूर पैतृक स्थान चले गये हैं. लॉक डाउन हटने के बाद भी मजदूरों के वापसी में समय लगेगा. जनता टेंट हाउस, चास के संचालक चनप्रीत सिंह की माने तो लॉक डाउन में इस सेक्टर को सबसे ज्यादा परेशानी आयी है. मार्च से मई तक शादी का पिक समय होता है. ये समय लॉक डाउन के भेंट चढ़ गया.

इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है. मुकेश टेंट हाउस के मुकेश सिंह ने बताया कि हमलोगों पर दोहरी मार पड़ी है. मेन सीजन में ही दुकान बंद है. आर्डर कैंसल हुए है. इसकी भरपाई नहीं हो सकती है. मजदूर बेस्ड काम होने के कारण आर्थिक बोझ पहले जैसा ही है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola