Bokaro News : कार पर गिरी दीवार, चालक व युवक बाल-बाल बचे
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : छत की दीवार गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गयी.
विज्ञापन
पेटरवार के बाजारटांड़ में छत की दीवार गिरने से एक कार ( जे एच 09 बी जे 9047) क्षतिग्रस्त हो गयी. कार चालक काटम कुल्ही निवासी रुकेश रजवार और उसका एक साथी अमित रजवार बाल-बाल बच गये. घटना मंगलवार दिन करीब ढाई बजे की है. मूसलाधार बारिश से बचने के लिए कार मनीष साव के मकान के नीचे खड़ी की थी. इसी दौरान छत की दीवार आंधी के कारण गिर गयी.
भर्रा में पुल से गिरी बाइक
चीरा चास थाना क्षेत्र अंतर्गत भर्रा पुल से मंगलवार को स्थानीय फैजान गिरने से बच गया. वह बाइक (जेएच 09 एएफ 8011) से सेक्टर से लौट रहा था. पुल पर अचानक बाइक असंतुलित हो गयी और बाइक पुल के नीचे पानी में गिर गयी. हल्ला सुनकर स्थानीय लोग जुट गये. कुछ युवा पुल के नीचे उतरे और बाइक को रस्सी से बांध कर ऊपर खींच लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल की स्थिति जर्जर है. भर्रा में आने-जाने का यह एकमात्र रास्ता है. कई बार लोग पुल से गिरे हैं. बरसात में यहां के लोगों को कैद रहना पड़ता है. नया पुल बनाने की जरूरत है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










