Bokaro News : डेढ़ टन स्क्रैप लोहा लदा वैन जब्त

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 23 May 2025 10:53 PM

विज्ञापन

Bokaro News : सीआइएसएफ और मकोली ओपी की पुलिस ने गुरुवार की रात को लगभग डेढ़ टन चोरी का स्क्रैप लोहा लदा एक सवारी वैन (जेएच 10सी 2824) जब्त किया.

विज्ञापन

भंडारीह, सीआइएसएफ और मकोली ओपी की पुलिस ने गुरुवार की रात को लगभग डेढ़ टन चोरी का स्क्रैप लोहा लदा एक सवारी वैन (जेएच 10सी 2824) एसडीओसीएम परियोजना के बंद सीएचपी के पास जब्त किया. साथ ही वैन के चालक बबलू रजवार को पकड़ा. वह फुसरो के कारीपानी बस्ती का रहने वाला है. जब्त स्क्रैप की कीमत लगभग 40 हजार रुपये है. जब्त स्क्रैप लोहा, वैन व चालक को चंद्रपुरा थाना की पुलिस को सौंप दिया गया. कार्रवाई में सीआइएसएफ कमांडेंट लक्ष्मीनारायण चौधरी, सहायक कमांडेंट वरूण सिंह नेगी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, मुकेश कुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक वंश कुमार सोनकर, प्रताप शंकर कुमार, मो इफ्तेखार अंजुम, आरक्षक अतुल कुमार सहित जवान और मकोली ओपी के एएसआइ संजय सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola