Bokaro News : देशव्यापी हड़ताल को लेकर यूनियनों की बैठक 15 को

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : देशव्यापी हड़ताल को लेकर यूनियनों की बैठक 15 को

ट्रेड यूनियनों की बैठक 15 मई को दिल्ली में होगी़

विज्ञापन

बेरमो, ट्रेड यूनियनों की बैठक 15 मई को दिल्ली में होगी़ इसमें 20 मई की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को लेकर चर्चा होगी़ इधर, एचएमएस नेता व मानकीकरण कमेटी सदस्य शिवकांत पांडेय ने एचएमएस / एचकेएमएफ के महासचिव हरभजन सिंह को पत्र लिख कर 20 मई की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को स्थगित करने का प्रस्ताव रखा है. पत्र की प्रतिलिपि एटक के रमेंद्र कुमार, सीटू नेता डीडी रामनंदन, इंटक के विधायक कुमार जयमंगल सिंह व एसक्यू जामा को भी दी है. इसमें कहा कि पाकिस्तान के साथ देश की टकराव की स्थिति में यूनियन नेताओं की दोहरी जिम्मेदारी है. एक तरफ मजदूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा है और दूसरी तरफ राष्ट्रीय हित की चिंता. ऐसे में हड़ताल को एक उपयुक्त समय पर स्थगित किया जाये, जब जनसमर्थन और संवाद के लिए बेहतर माहौल हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola