Bokaro News : गोनियाटो में दो दिवसीय गायत्री दीप महायज्ञ शुरू

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 11 Apr 2025 11:19 PM

विज्ञापन

Bokaro News : नावाडीह प्रखंड के गोनियाटो में दो दिवसीय गायत्री दीप महायज्ञ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ.

विज्ञापन

बेरमो. नावाडीह प्रखंड के गोनियाटो में दो दिवसीय गायत्री दीप महायज्ञ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा में बालिकाओं समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. बताया गया कि दीप महायज्ञ के अवसर पर हवन, दीपयज्ञ के अलावे पुष्वरन, गुरुदीक्षा, विद्या आरंभ, मुंडन, यज्ञोपवित व अन्न प्रासन्न संस्कार किया जायेगा. मौके पर प्रज्ञा पुराण कथा व प्रवचन का भी आयोजन भी किया गया. कलश यात्रा में बसंत राय मुंडा, टिकैत कुमार महतो, निर्मल महतो, खेमलाल महतो, संतोष कुमार महतो आदि शामिल थे.

बुढ़ाडीह मेन गेट नालापट्टी में यज्ञ 17 से, कमेटी गठित

दुगदा. बुढ़ाडीह मेन गेट नालापट्टी में पांच दिवसीय शिव परिवार व हनुमान की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और रुद्र महायज्ञ 17 अप्रैल से शुरू होगा. तैयारी को लेकर ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार को हुई. अध्यक्षता दुखन मुर्मू व संचालन ब्रह्मदेव हेंब्रम ने किया. मौके पर यज्ञ समिति का गठन किया गया. इसमें संरक्षक अशोक आर्डी, सुरेन यादव, अशोक यादव, अध्यक्ष शिवजी साहनी, उपाध्यक्ष सूरज साहनी, सचिव संजय साहनी, सहायक सचिव जीतेंद्र साहनी, कोषाध्यक्ष मंटू कुमार, सहायक कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, संयोजक राम लखन पंडित, सूरज यादव, मिठु कुमार, मुरारी साहनी, विकास साहनी और कार्यकारिणी सदस्य प्रह्लाद साहनी, शिव शंकर साहनी, जगदीश टुडु, रिंकू कर्मकार चुने गये. 21 अप्रैल को की रात में जागरण का आयोजन करने का निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola