Bokaro News : खेलकूद में टीटीपीएस कर्मियों ने दिखाया दम

Published at :29 Jan 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : खेलकूद में टीटीपीएस कर्मियों ने दिखाया दम

Bokaro News : टीटीपीएस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को ललपनिया फुटबॉल मैदान में किया गया. प्रतिस्पर्धाओं में अधिकारियों, कर्मचारियों, इनकी पत्नियों सहित युवक, युवतियों और बच्चों ने भाग लिया.

विज्ञापन

महुआटांड़. रिक्रेशन सेंटर के तत्वावधान में टीटीपीएस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को ललपनिया फुटबॉल मैदान में किया गया. प्रतिस्पर्धाओं में अधिकारियों, कर्मचारियों, इनकी पत्नियों सहित युवक, युवतियों और बच्चों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि टीवीएनएल के एमडी अनिल कुमार शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया. कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है. इससे मानसिक और शारीरिक तंदुरूस्ती बनी रहती है. प्रतियोगिता के संचालन में निर्णायक मंडली और वॉलेंटियर्स जुटे रहे. मौके पर सीआइएसएफ के डीसी विशाल कुमार शर्मा, यूनियन महामंत्री बबूली सोरेन, मुखिया बबलू हेंब्रम आदि थे.

आयोजन में संरक्षक एमडी अनिल कुमार शर्मा, अध्यक्ष डीजीएम अशोक प्रसाद, आयोजन सचिव आशीष कुमार शर्मा, तकनीकी सचिव नीरज कुमार सहित मलय कुमार दे, सलीम अंसारी, दीपक कुमार सिंह, शिव नारायण मिश्रा, बुधन सोरेन, सुंदर मुर्मू, दीपा कुमारी, शत्रुघ्न पाहन, हरीश नारायण तिवारी, अजय लकड़ा, सुखराम बेसरा, सुशील मांझी, कमल कुमार बेसरा, मांगू मांझी, अंजन कुमार हेंब्रम, बाहाराम सोरेन, राजेश बास्के, अभिषेक, सुखदेव महतो, आनंद मरांडी, अनिल बास्के, महेश ठाकुर, सोहारी कुमारी, जय गोविंद, शिबू सोरेन आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.

प्रतियोगिताओं के ये रहे विजेता

तीरंदाजी प्रतियोगिता (सामान्य) में किशुन मरांडी, शत्रुघ्न पाहन व मांगू मांझी और गोला फेंक (सामान्य) में उदय कुमार, दीपक मरांडी व नेल्सन सोरेन क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे. लंबी कूद (16 वर्ष से ऊपर के लड़कों में) विमलेश करमाली, योगेन हांसदा, दिलीप मुर्मू, तीरंदाजी प्रतियोगिता (अधिकारी/कर्मचारी में) सुंदर मुर्मू, बबलू मांझी व अजय लकड़ा तथा आनंद मरांडी व बाहाराम हांसदा, गोला फेंक (अधिकारी/कर्मचारी में) दीपक सिंह, आनंद मरांडी व अजय लकड़ा, केला दौड़ (पांच वर्ष बालक वर्ग) अनीस बास्के, रितेश बेसरा व विराट सोरेन, बालिका वर्ग में प्रीति मुर्मू, कोईना हांसदा व नसीहा परवीन, 100 मीटर दौड़ (10 वर्ष बालक वर्ग) पुखराज हांसदा, अर्पण टुडू व चंदन मुर्मू, बालिका वर्ग में शीशा मरांडी, नसीहा परवीन, साक्षी किस्कू, 100 मीटर रस्सी दौड़ (14 वर्ष बालिका वर्ग) नेहा कुमारी, कौशल्या कुमारी व हेमलता बास्के, 80 मीटर चम्मच गोली दौड़ (16 वर्ष बालिका वर्ग) में मिली सुप्रिया हेंब्रम, शीशा मरांडी व स्वीटी हांसदा, 100 मीटर दौड़ (16 वर्ष लड़का वर्ग) में सोमनाथ हांसदा, सागर तुरी, सुदर्शन हांसदा, तकिया लड़ाई (पदाधिकारी/कर्मचारी) में दीपक कुमार सिंह, रामचंद्र हेंब्रम व सुखराम बेसरा, 100 मीटर दौड़ पदाधिकारी गृहिणी में भामती कुमारी, गीता कुमारी मुर्मू, सरिता किस्कू, 100 मीटर दौड़ (पदाधिकारी/कर्मचारी) में सुबोध कुमार हेंब्रम, शत्रुघ्न पाहन, अनिल कुमार बास्के, 100 मीटर दौड़ (40 से ऊपर के कर्मी) में कमल कुमार बेसरा, गुलाब मरांडी, करमचंद मांझी, सुई धागा दौड़ (अधिकारी/कर्मी गृहिणी वर्ग) में संतोषी देवी, नू खातून, शिवांगी देवी, घड़ा दौड़ (अधिकारी/कर्मी गृहिणी वर्ग) में सोहा देवी, काजल, सुशीला कुमारी, मटका फोड़ (अधिकारी/कर्मी गृहिणी वर्ग) में अनीता मिश्रा, एकता वर्मा व रेखा सिन्हा तथा मरियम मुर्मू, म्यूजिकल चेयर में लक्ष्मी कुमारी, पार्वती देवी व सोजी कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे. रस्साकस्सी में अधिकारी प्रथम और कर्मचारी दूसरे स्थान पर रहे. गृहिणी वर्ग में भी अधिकारी प्रथम रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola