Bokaro News : पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को दी गयी श्रद्धांजलि
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 30 Jan 2026 11:30 PM
Bokaro News : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को जगह-जगह मनायी गयी.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को जगह-जगह मनायी गयी. डिग्री कॉलेज गोमिया में भी राष्ट्रपिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. अर्थपाल नितिन चेतन तिग्गा ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा, त्याग और नैतिक मूल्यों के प्रतीक थे. परीक्षा नियंत्रक मनोहर मांझी ने उनके बलिदान और आदर्शों पर प्रकाश डाला. मौके पर प्राचार्या डाॅ सरिता श्रीवास्तव, एनएसएस समन्वयक डाॅ गीता कुमारी, डाॅ रूपा कुमारी, पंकज सिंह, रोशन कुमार दास, डाॅ अमित कुमार करमाली, स्नेहा मेलगांडी, डाॅ सुलभा कुमारी, शिक्षकेतर कर्मी विमल कुमार, राहुल कुमार, नरेश कुमार सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. गोमिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में समारोह आयोजित कर गांधीजी को श्रद्धांजलि दी गयी. अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराया था. 30 जनवरी 1948 को प्रार्थना सभा के बाद बिडला हाउस में नाथूराम गोडसे ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी. समारोह में अभय सिन्हा, कृष्णा सिंह, रणजीत सिंह, मनोज ठक्कर, अर्जुन, किशन रविदास, फिरोज, राजेश सिंह आदि थे. सीसीएल एडेड शिशु विकास विद्यालय, संडे बाजार में शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र- छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. निदेशक राम अयोध्या सिंह और कई शिक्षकों ने गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला. मौके पर शिक्षक मो असलम, नयन कुमार बनर्जी, सैयद सरफराज हुसैन, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार दास, कमलमती गुप्ता, ममता सिन्हा, उमा वर्मन, तनुजा खातून, नीलम देवी आदि थे.
विचारों और मूल्यों के रूप में जीवित हैं गांधी : काशीनाथ
विस्थापित नेता काशीनाथ केवट ने करगली स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. कहा कि गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं. उनकी हत्या एक विचारधारा ने की थी, जो आज भी समाज के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही है. गांधीजी आज भी अपने विचारों और मूल्यों के रूप में जीवित हैं. उनके सिद्धांतों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. मौके पर समाजसेवी मुन्ना गिरि, चुनिलाल केवट, कामेश्वर गिरि आदि थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










