Bokaro News : कार पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : चास में आंधी से एक पेड़ गिर गया और इसकी चपेट में आकर कार क्षतिग्रस्त हो गयी.
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर बाद एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई. तेज हवा के कारण कई झोंपड़ीनुमा घरों की छत उड़ गयी. चास बाईपास सदर बाजार मोड़ के पास तेज हवा के कारण एक पेड़ गिर गया और इसकी चपेट में आकर एक कार क्षतिग्रस्त हो गयी. बिजली तार और केबल भी टूट गया. पेड़ गिरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई. बिजली तार टूटने कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही. इधर, बारिश के कारण चास में कई जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया और नालियों का कचरा सड़क पर बहने लगा. चास के कई घरों में पानी घुसने से परेशानी हुई. हालांकि बारिश के बाद तापमान में गिरावट आयी और मौसम सुहाना हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










