Bokaro News : मिट्टी कटिंग के दौरान पलटा ट्रैक्टर, दो लोग घायल

Published at :31 Jan 2025 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : मिट्टी कटिंग के दौरान पलटा ट्रैक्टर, दो लोग घायल

Bokaro News : ट्रैक्टर से दूर जा गिर चालक, बची जान

विज्ञापन

Bokaro News : सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सीएसआर मद से फुसरो नगर परिषद क्षेत्र वार्ड नंबर 20 अंतर्गत भोला नगर तालाब का मिट्टी कटिंग और सौंदर्यीकरण के दौरान बुधवार को ट्रैक्टर पलटने से दो लोग घायल हो गये. जबकि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया. यह तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह की अनुशंसा पर किया जा रहा है. घटना के दौरान सीसीएल का न कोई साइट इंचार्ज और न ही संवेदक मौजूद था. सुरक्षा को ताक पर रखकर जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर चालकों और मजदूरों के भरोसे कार्य कराया जा रहा है. बताया जाता है कि जेसीबी से मिट्टी लोड लेने के बाद फेंकने के क्रम में ट्रैक्टर पलट गया. घटना में वहां मौजूद सुंदर रविदास गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि फुगल महतो को हल्की चोट लगी है. बताया जाता है कि ट्रैक्टर पलटने के दौरान चालक दूर फेंका गया, जिससे उसकी जान बच गयी. इधर, गंभीर रूप से घायल सुंदर रविदास को तत्काल सेंट्रल हॉस्पिटल ढोरी ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बीजीएच रेफर कर दिया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को घटना की कोई सूचना नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola