Bokaro News : गरगा नदी को प्रदूषण से बचाने की ली शपथ

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गरगा नदी को प्रदूषण से बचाने की ली शपथ

Bokaro News : चास गरगा नदी तट पर ‘गरगा को जीने दो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जल बचाओ-जीवन बचाओ अभियान के तहत शनिवार को स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान की ओर से चास गरगा नदी तट पर ””””गरगा को जीने दो”””” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर बोकारो की जीवन रेखा गरगा नदी को प्रदूषण से बचाने की शपथ ली गयी. कार्यक्रम की शुरुआत नदी की पूजा से की गयी. पर्यावरण प्रहरियों ने नदी के प्रदूषण मुक्त होने तक आंदोलन चलाने का संकल्प लिया. मौके पर शशि भूषण ओझा मुकुल, रघुवर प्रसाद, मृणाल चौबे, ललित कुमार, वीरेंद्र चौबे, विष्णु शंकर मिश्र, धर्मेंद्र कुमार, विजय त्रिपाठी, अक्षय दुबे, प्रो गणेश सिंह, आरएल द्विवेदी, अर्जुन पांडेय, प्रवीण ओझा आदि मौजूद थे.

घाट में चला सफाई

शहीद दिवस के पूर्व शनिवार को वर्ल्ड ग्रीन लाइन के सहयोग से मेरा युवा भारत बोकारो की ओर से चास में गरगा नदी घाट में सफाई अभियान चलाया गया. इसमें बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवकों व स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया. इसमें गौरव कुमार, प्रीति रंजन, अमृत, बोलबम, आयुष व प्रदीप आदि हैं. 23 मार्च को शहीदों की स्मृति में जन जागरूकता के लिए पदयात्रा अभियान चलाया जायेगा.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola