Bokaro News : बालीडीह : रिकवरी एजेंट लूटकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, गये जेल

Updated at : 27 Mar 2026 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बालीडीह : रिकवरी एजेंट लूटकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, गये जेल

Bokaro News : 25 मार्च की रात रिकवरी एजेंट को धमका कर लूटा था तीन अपराधियों ने

विज्ञापन

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से कामकाज खत्म कर 25 मार्च की रात को घर लौट रहे रिकवरी एजेंट सोनू कुमार (चास कुंवर सिंह कॉलोनी) को तीन अपराधियों ने धमका कर लूट लिया. लूट की घटना की शिकायत रात को ही सोनू ने बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह को दी. इसके बाद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. विशेष छापेमारी अभियान चला कर 12 घंटे के अंदर (गुरुवार) लूटनेवाले तीन आरोपियों कुर्मीडीह निवासी राम कुमार यादव, प्रियांशु कुमार व रोहित कुमार को पुलिस टीम ने धर दबोचा. इसमें एक पर आठ आपराधिक मामले थाना में दर्ज है, तो दूसरे पर एक मामला दर्ज है. एजेंट के पास से लूटे गये सामान के साथ नकद राशि भी बरामद की गयी. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

बालीडीह थाना में जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि रिकवरी एजेंट सोनू 25 मार्च की रात बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से काम खत्म कर वापस घर लौट रहे थे. आरपीएफ बैरक के पास एक बाइक से तीन अपराधी आये. सोनू को रोककर मारपीट की. धमका कर पर्स के साथ दो हजार नकद, आधार कार्ड, मोबाईल व बाइक (जेएच09एवी-2018) लूट ली. धमकी देकर फोन-पे का पासवर्ड लिया. इसके बाद भाग निकले. कुछ समय बाद लूटे गये मोबाइल के माध्यम से पांच हजार तीन सौ रुपये की निकासी भी कर ली. एसपी के निर्देश पर टीम गठन कर छापेमारी अभियान चलाया गया. सभी को उनके बालीडीह स्थित आवास से देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार अभियुक्त व बरामद सामान :

गिरफ्तार राम कुमार यादव उर्फ भैरव यादव पर बालीडीह थाना में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं. प्रियांशु कुमार उर्फ प्रियांशु चौधरी उर्फ पेटरा (23 वर्ष) पर बालीडीह थाना में दो अपराधिक कांड दर्ज है. जबकि रोहित कुमार (24 वर्ष) के आपराधिक मामलों की जांच की जा रही है. इसके पास से पुलिस ने लूटी गयी बाइक, घटना में प्रयोग किया गया बाइक (बीआर27डब्ल्यू-5985), नकद 3420 रुपये, तीन स्मार्ट फोन, लूटा गया एक मोबाइल, लूटा गया पर्स व आधार कार्ड बरामद किया है.

छापेमारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी :

छापेमारी दल में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, पुअनि जितेंद्र कुमार यादव, पुअनि चंद्रदेव कुमार, पुअनि अजय कुमार राय, पुअनि शशिकांत ठाकुर, पुअनि संदीप कुमार, पुअनि वीरमणि कुमार, सअनि उमेश कुमार, आरक्षी बैजनाथ राउत, किशोर कुमार, अमित कुमार सिंह, प्रवीण कुमार शामिल थे.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola