Bokaro News : माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. : एसपी

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 27 Mar 2026 12:39 AM

विज्ञापन

Bokaro News : सौहार्दपूर्ण माहौल में रामनवमी मनाने को ले पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार

विज्ञापन

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. गुरुवार को सिवनडीह चौक पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. नेतृत्व एसपी हरविंदर सिंह व संचालन सिटी डीएसपी आलोक रंजन के साथ मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने किया. इस दौरान एसपी श्री सिंह ने पुलिस जवानों को उपद्रव, भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने की व्यावहारिक जानकारी दी. शरारती तत्वों पर नियंत्रण, रूट मार्च, सायरन अलर्ट व घेराबंदी जैसे सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी गयी. एसपी श्री सिंह ने कहा : रामनवमी पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो. इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है. लोगों से पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गयी. एसपी श्री सिंह ने कहा कोई व्यक्ति माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा.

ड्रिल देखने बारिश में भी सड़क किनारे डटे रहे लोग :

सिटी डीएसपी श्री आलोक ने कहा : मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल को हर परिस्थिति के लिए तैयार किया गया है, ताकि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके. मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस की एक टीम को दंगाई के रूप में दिखाया गया, जबकि दूसरी टीम पुलिस अधिकारी बनकर दंगाईयों से निबट रही थी. मॉक ड्रिल देखकर आमजन भी सड़क किनारे जमा हो गये थे. मौके पर यातायात डीएसपी विद्या शंकर, सेक्टर चार इंस्पेक्टर संजय कुमार, बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, हरला इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह, सेक्टर छह इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, माराफारी इंस्पेक्टर आजाद खां, चीरा चास थाना प्रभारी पुष्पराज, चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल सहित थाना के पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे.

हर कॉल को गंभीरता से लें पुलिस अधिकारी :

मुख्यालय डीएसपी श्री अनिमेष ने कहा : पुलिस पदाधिकारी किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज नहीं करे. अगर कोई कॉल छूट जाता है, तो कॉल बैक कर बात करें. जरूरी सूचना या इनपुट रिसीव करने पर ध्यान दे. हर कॉल को गंभीरता से लें. विशेष शाखा से प्राप्त इनपुट व बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर भी सभी सतर्क रहें. ध्यान रखें कि जुलूस में डीजे का इस्तेमाल नहीं हो. भड़काऊ गाना नहीं बजे. अस्वाभाविक लगनेवाले संदिग्ध हरकतों पर भी गहरी नजर रखें.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola