Bokaro News : सार्वजनिक स्थलों में शराब पीने वालों की खैर नहीं

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : सार्वजनिक स्थलों में शराब पीने वालों की खैर नहीं

Bokaro News : खुलेआम सार्वजनिक स्थल में शराब पीना महंगा पड़ेगा.

विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में खुलेआम सार्वजनिक स्थल पर बैठ कर शराब पीना महंगा पड़ेगा. पुलिस ने इसके खिलाफ शुक्रवार से अभियान छेड़ दिया है. शनिवार की देर शाम को सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने टीम के साथ सेक्टर चार सिटी सेंटर के कई जगहों, को-ऑपरेटिव मोड़, सेक्टर नौ सेंटर मार्केट, सेक्टर वन मार्केट, सेक्टर 12, सेक्टर पांच पीएनटी मोड़ में खुलेआम शराब पीने वालों को खदेड़ा. ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गयी. मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता, बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चल रहा है.

टीम के साथ खुद से भी गश्ती करें थानेदार

कैंप दो स्थित मुख्यालय डीएसपी कार्यालय में शनिवार को अपराध समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता ने करते हुए कहा कि क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने को लेकर सभी थानेदार सक्रिय रहें. क्षेत्र में घूमनेवाले संदिग्ध पर कड़ी नजर रखें. सक्रिय पुराने गैंग के अपराधियों पर नजर रखें. साथ ही जेल से छूटे हुए अपराधियों की गतिविधियों की लगातार समीक्षा करें. सभी थानेदार टीम के साथ खुद से भी गश्ती करें. लंबित घटनाओं के उद्भेदन में देरी नहीं करें. कम्यूनिटी पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करें. मौके पर बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, बालीडीह ओपी प्रभारी आनंद आजाद, माराफारी इंस्पेक्टर आजाद खां सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola