Bokaro News : बोकारो में पुलिस अधिकारियों, जवानों की कमी नहीं हुई दूर

Updated at : 23 Mar 2026 12:23 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो में पुलिस अधिकारियों, जवानों की कमी नहीं हुई दूर

Bokaro News : बोकारो जिला में पुलिस अधिकारियों व जवानों की कमी दूर नहीं हुई है.

विज्ञापन

बोकारो जिले में 804 पुलिस अधिकारी व 1090 जवान (महिला व पुरुष) कार्यरत हैं. जबकि जिले में पुलिस अधिकारियों के 1210 पद सृजित हैं. इसी तरह जवान के सृजित पद 1429 है. कुछ दिनों पहले बोकारो जिला की पुलिस को पेट्रोलिंग व अन्य कार्यों के लिए 39 एसयूवी व 53 बाइक मिला है. अब पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी व जवानों की जरूरत है, ताकि इन वाहनों से पूरे जिले में सही तरीके से पेट्रोलिंग हो सके. जिला में पहले से पेट्रोलिंग व अन्य कार्यों के लिए दो सौ चार पहिया व 124 दोपहिया वाहन हैं. जिला में 43 थाना व ओपी हैं. वर्ष 2017 के बाद से पुलिस जवानों की बहाली नहीं हुई है. इधर, हर माह चार से अधिक पुलिस अधिकारी व सात से अधिक जवान रिटायर हो रहे हैं. वर्ष 2017 से फरवरी 2026 तक लगभग 1078 पुलिस अधिकारी व जवान रिटायर्ड हो चुके हैं. ऐसे में कार्यरत पुलिस अधिकारियों व जवानों पर ड्यूटी का बोझ बढ़ा है. थाना में फरियादी से मिलना, गश्ती, वारंटी की गिरफ्तारी, वाहन जांच, न्यायालय संबंधी कार्य, डायरी लिखना, एंटी क्राइम अभियान चलाना सहित कई कार्य करना पड़ रहा है. इधर, एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि नये वाहन मिल गये हैं, जल्द ही पर्याप्त पुलिस अधिकारी व जवान भी मिलेंगे. बहाली की प्रक्रिया चल रही है. प्राप्त संसाधन का बेहतर उपयोग हो रहा है.

विधि-व्यवस्था मेंटेन करने में हो रही है परेशानी

थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियों के मुख्य कार्य कानून-व्यवस्था बनाये रखना है. पुलिस की संख्या कम होने के कारण कामकाज को निपटाने में परेशानी हो रही है. पुलिस का काम अपराध रोकना व नागरिकों की सुरक्षा प्रमुख कार्य है. कानून-व्यवस्था व सुरक्षा के तहत क्षेत्र में शांति व व्यवस्था रखना के साथ-साथ गश्त करना, नाकाबंदी, धरना, प्रदर्शन या रैलियों के दौरान सुरक्षा प्रदान करना है.

अपराध की रोकथाम के तहत अपराधों को रोकने के लिए सक्रिय कदम उठाना व निरोधात्मक कार्रवाई करना प्रमुख है. जनता की सुरक्षा व सहायता के तहत नागरिकों के जीवन, स्वतंत्रता, संपत्ति व मानवाधिकारों की रक्षा करना है. प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं (बाढ़, दुर्घटना) के दौरान राहत व बचाव कार्य भी करना है. इंटेलिजेंस व रिकॉर्ड रखना के तहत क्षेत्र से संबंधित खुफिया जानकारी एकत्र करना के साथ थाने के रिकॉर्ड (रिकॉर्ड रूम, डायरी) को अपडेट रखना है.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola