Bokaro News : सीसीएल कर्मी के बंद आवास से चोरी
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : कुरपनिया में सीसीएल कर्मी के बंद आवास से चाेरी हो गयी.
विज्ञापन
गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरपनिया दुर्गा मंदिर के समीप सीसीएल कर्मी सुनील हांसदा के बंद आवास (वन बी 291) से जेवरात व नकदी की चाेरी हो गयी. श्री हांसदा नौ जनवरी को अपने पैतृक घर गिरिडीह परिवार के साथ गये थे. बुधवार को लौटे तो आवास का ताला टूटा हुआ था. कमरों में सामान बिखरे हुए थे. आलमारी और दीवान भी क्षतिग्रस्त था. सोने की कान बाली, चांदी की पायल व 15 हजार रुपये गायब मिले. घटना को लेकर थाना में सूचना दी गयी है.
कोयला चोरी रोकने के लिए करायी गयी ट्रेंच कटिंग
सीसीएल बीएंडके एरिया की एकेके ओसीपी माइंस से हो रही कोयला चोरी रोकने के लिए सीआइएसफ और प्रबंधन ने जेसीबी से ट्रेंच कटिंग करा कर रास्ते को बंद करा दिया. सूचना थी कि इसी रास्ते से होकर कोयला की चोरी की जा रही है. कार्रवाई के दौरान सीआइएसएफ के उप कमांडेंट दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट केवीए श्रीधर, महिला निरीक्षक शीला रेगिना टोप्पो, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, आरक्षक सुदामा प्रसाद, क्यूआरटी टीम के सदस्य तथा सीसीएल गार्ड मनोज तिवारी, जटलु महतो सहित स्थानीय थाना की पुलिस उपस्थित थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










