ePaper

Bokaro News : विस्थापितों की लड़ाई तेज करने पर जोर

Updated at : 23 Sep 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : विस्थापितों की लड़ाई तेज करने पर जोर

Bokaro News : विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति के तत्वाधान में बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड करगली में बिनोद बिहारी महतो की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

बिनोद बाबू की आदमकद प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करतेबेरमो. अलग झारखंड राज्य आंदोलन के अगुआ बिनोद बिहारी महतो की जयंती विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति के तत्वाधान में बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल ग्राउंड करगली में मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत स्व महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी. अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बिनोद महतो और संचालन सूरज महतो ने किया. काशीनाथ केवट ने कहा कि स्व महतो का जीवन विचारधारा, प्रतिबद्धता और जनसंकल्प की मिसाल है. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत शिवाजी समाज के माध्यम से की थी. पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था. बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि उन्होंने जल, जंगल, जमीन पर जनता के हक के साथ साथ भाषा, संस्कृति और शिक्षा के विकास के लिए संघर्ष किया था. भाजपा नेता मधुसूदन सिंह व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम ने कहा कि वे साहसी और संघर्षशील नेता थे. कांग्रेस नेता श्यामल सरकार ने कहा कि वे अच्छे वकील और समाज सुधारक भी थे. सुबोध सिंह पवार ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में उनके बहुमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. बिनोद महतो ने कहा कि बेरमो में बिनोद बाबू विस्थापितों की आवाज थे. डीवीसी व सीसीएल में कई विस्थापितों को उन्होंने नियोजन दिलवाया. आज फिर से विस्थापितों की लड़ाई तेज करने की जरूरत है. धन्यवाद ज्ञापन दशरथ महतो ने किया. समारोह को जवाहर यादव, बबीता देवी, धनेश्वर महतो, केशू महतो, लालमोहन यादव, राजेश गुप्ता, रामभजन लायक, हरखलाल महतो, आर उनेश, पिंटू सिंह, महारुद्र सिंह, मदन गुप्ता, कामेश्वर गिरि आदि ने भी संबोधित किया.

शोषण मुक्त झारखंड बनाने के लिए आंदोलन की जरूरत : बेनीलाल

फुसरो. झामुमो उलगुलान की ओर से रानीबाग फुसरो में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्व महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने कहा कि स्व महतो आदर्श पुरुष थे. उनके कारण आंदोलन गति पकड़ा और झारखंड अलग राज्य बना. लेकिन शोषणमुक्त झारखंड, हर हाथ को काम, हर झारखंडी के चेहरे पर रौनक का उनका सपना पूरा नहीं हुआ. उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए एक और आंदोलन की जरूरत है. केंद्रीय संगठन मंत्री कृष्णा थापा, केंद्रीय सचिव नरेश महतो व केंद्रीय कार्यालय मंत्री शंभूनाथ महतो ने कहा कि मूलवासियों को ना तो रोजगार मिला और न ही आंदोलनकारियों को सम्मान. सत्ता और आर्थिक स्रोतों पर अधिकार के लिए एक और लड़ाई लड़नी होगा. मौके पर वीरेंद्र चौहान राजेश कुमार, गिरिधारी महतो, पुनीत गिरि, जयकुमार टुडू, बबलू रवानी, महेंद्र मंडल, गणेश महतो, लालू गिरि, बसंत सोनी, जगदीश महतो, महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष किरण देवी, जिला अध्यक्ष सहोदरी देवी, जिला सचिव अलिया देवी, सरजू महतो, अशोक महतो, रोहन कमार, रामकृत महतो, हरेंद्र ठाकुर, कमल साव आदि मौजूद थे.

आजसू ने भी दी श्रद्धांजलि

फुसरो. आजसू फुसरो नगर समिति की ओर से मकोली स्थित सांसद के आवासीय कार्यालय में कार्यक्रम कर स्व महतो को श्रद्धांजलि दी गयी. केंद्रीय सदस्य महेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्होंने शोषित, दलित, वंचित एवं पिछड़ों के मसीहा के रूप में काम किया. मौके प र नगर अध्यक्ष महेश देशमुख, नरेश प्रसाद महतो, बीरू हरि, शंकर गिरि, विक्की महतो, प्रशांत कुमार, वीरेंद्र कुमार, सूर्यदेव कुमार, मान सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola