Bokaro News : गुपचुप बेचने वाले के बेटा साइंस में जिले का थर्ड टॉपर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गुपचुप बेचने वाले के बेटा साइंस में जिले का थर्ड टॉपर

Bokaro News :चंदनकियारी के सजल गोराई ने इंटर साइंस में बोकारो जिला में तीसरा स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन

चंदनकियारी प्लस टू उच्च विद्यालय के सजल गोराई ने इंटर साइंस में 468 अंक हासिल कर बोकारो जिला में तीसरा स्थान प्राप्त किया. सजल के पिता मनोज गोराई और माता रेवती देवी के अलावे परिवार के सदस्य अत्यंत खुश हैं. सजल के पिता चंदनकियारी चौक में गुपचुप बेचते हैं और माता गृहिणी है. सजल ने कहा कि अफसर बनने का लक्ष्य है. इस सफलता का श्रेय माता-पिता को जाता है. उन्होंने पढ़ाई में कभी आर्थिक बाधा नहीं आने दी. पिता ने कहा कि मेरी मेहनत सफल हो गयी.

स्वामी सहजानंद कॉलेज की नेहा जिला में सेकेंड

स्वामी सहजानंद कॉलेज की छात्रा चास शिवपुरी कॉलोनी निवासी संतोष साहू की पुत्री नेहा कुमारी ने इंटर कॉमर्स में 438 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. नेहा ने कहा कि बैंक मैनेजर बन कर माता-पिता का सपना पूरा करना है. पढ़ाई में परिवार का बहुत सपोर्ट मिला है. सफलता में माता-पिता सहित कॉलेज और ट्यूशन के शिक्षकों का योगदान रहा. कॉलेज के प्राचार्य गोपाल गोप ने नेहा को मिठाई खिलाकर बधाई दी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola