ePaper

Bokaro News : गूंजा नारा ''दुनिया के मजदूरो एक हों''

Updated at : 03 May 2025 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : गूंजा नारा ''दुनिया के मजदूरो एक हों''

Bokaro News : रमो कोयलांचल में विभिन्न स्थानों में मजदूर संगठनों की ओर से गुरुवार को मजदूर दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

प्रभात खबर टोली, बेरमो कोयलांचल में विभिन्न स्थानों में मजदूर संगठनों की ओर से गुरुवार को मजदूर दिवस मनाया गया. इस मौके पर मजदूरों की बेहतरी पर चर्चा हुई और अधिकार के लिए मजदूरों से एक होने का संदेश दिया गया़ बेरमो. एटक से संबद्ध झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा रीजनल हॉस्पिटल ढोरी कॉलोनी स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीसीएल सहित निजी कंपनियों में कार्यरत कई मजदूरों को माला पहना कर व मिठाई खिला कर सम्मानित किया गया. केंद्रीय महासचिव बेनीलाल महतो ने कहा कि मजदूरों को पूरी लगन से काम करना चाहिए. मौके पर झाकोमयू के शंभूनाथ महतो, प्रयाग महतो, गौतम कुमार महतो बद्री महतो व मजदूर कपिलदेव चौहान, भोला महतो, सीताराम महतो, रामकृत महतो, संतोष महतो, पलटन हांसदा, सीताराम महतो आदि थे. झाकोमयू के राजेश कुमार, वीरेंद्र चौहान, लक्ष्मण गोप, घनश्याम महतो, हीरू कुमार, सोमर उरांव, कमल साव, बजरंगी रजक, बिरसा उरांव, सुखदेव महतो, लखन महतो, श्यामलाल क़मार आदि ने भी कई मजदूरों को सम्मानित किया. भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री ललन कुमार माला ने कई श्रमिकों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. झाकोश्रयू के ढोरी स्थित कार्यालय में सूरज महतो ने मजदूरों को संगठित रहने और अपने अधिकार के लिए संघर्षरत रहने की बात कही. उमेश नोनिया, बैद्यनाथ महतो, लालमोहन महतो आदि मौजूद थे. एटक कार्यालय जारंगडीह में हुए कार्यक्रम में जवाहरलाल यादव ने झंडोत्तोलन किया गया. शिकागो में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यकारी अध्यक्ष सह जेबीसीसीआइ सदस्य लखन लाल महतो ने कहा कि मजदूर वर्ग को पूंजी का गुलाम बनाने के लिए हमला जारी है. मजदूर आंदोलनों से मिले 44 श्रम कानूनों को खत्म कर चार श्रम संहिता बना दिया गया. सीएस झा व सुजीत कुमार घोष ने कहा कि सरकारी कल-कारखानों को पूंजीपतियों को हवाले किया जा रहा है. मौके पर सुरेश प्रसाद शर्मा, नवीन कुमार विश्वकर्मा, भीम महतो, जितेन्द्र दुबे, मथुरा सिंह यादव, विश्वनाथ महतो, राम विलास रजवार, लक्ष्मण यादव, रामेश्वर गोप, नंदकिशोर प्रसाद, शशि भूषण ओहदार, रामचंद्र मांझी, बीके झा, खुबाली मंडल, विक्रम, भीम लाल महतो, युसूफ अंसारी, कोमल प्रसाद महतो, मिथिलेश कुमार महतो, विशेश्वर पासवान, द्वारिका महतो, रघु धोबी, पप्पू पाठक आदि उपस्थित थे. फुसरो. यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) द्वारा कल्याणी स्थित यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यक्रम किया गया. ढोरी क्षेत्र अध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने यूनियन का झंडा फहराया. इसके बाद लोगों ने शहीद बेदी पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर गीत गाया. पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये पर्यटकों को भी श्रद्धांजलि दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता एरिया सचिव भीम महतो ने की. एरिया अध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने कहा कि हर कोलियरी में मजदूरों का शोषण हो रहा है. मजदूरों की आवाज दबा दी जाती है. मौके पर जवाहरलाल यादव, नंद किशोर, रामनारायण महतो, रामचंद्र मांझी, ओम प्रकाश, बिहारी महतो, गणेश महतो, कौशल कुमार, रामाधार, राजेंद्र रविदास, संदीप गिरि थे.

इधर, भारतीय मजदूर संघ के खास ढोरी स्थित कार्यालय में हुए कार्यक्रम में जिला मंत्री ललन कुमार मल्लाह ने मजदूरों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर मंगल सिंह घटवार, मनोज रजक, तेलकू मुंडा, अलीमुद्दीन अंसारी, अभिलाष बाउरी, पुरन बाउरी, कुंती देवी, सुनीता देवी, तारा देवी आदि मौजूद थे. कथारा. भाकपा माले और एक्टू द्वारा कथारा दो नंबर कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में कार्यक्रम किया गया. वरीष्ठ नेता केशव सिंह यादव ने झंडोत्तोलन किया. लोगों ने एक मिनट मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के हक अधिकारों को समाप्त करने में तुली हुई है. 20 मई की हड़ताल को सफल बनाएं. मौके पर विकास सिंह, बालेश्वर गोप, भुवनेश्वर केवट, बालेश्वर यादव, बालगोविंद मंडल, चिना लाल तुरी, रघुवीर राय, उत्तम कुमार, सुरेन्द्र घासी, राजदेव चौहान सहित कई मजदूर उपस्थित थे. राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्र की ओर से सीएंडडी कॉलोनी में मजदूर दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम व संचालन जारंगडीह शाखा सचिव खगेश्वर रजक ने किया. मौके पर क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, सेफ्टी बोर्ड के सदस्य सतीश कुमार वर्णवाल, सुधीर सिंह, पीयूष कुमार, भीम राम, सुरेश प्रजापति, मो मिन्हाजुल आबेदीन, विनय राम, लाल बहादुर सिंह, नागवंत प्रसाद, गणेश राम, नचिकेता, शिवलाल मिस्त्री, अरविंद कुमार, खगेश्वर रजक, जेजे सांगा, टुकना स्वाई, भीम चौहान थे. गांधीनगर. एनसीओइए सीटू बीएंडके एरिया कमेटी की ओर से संडे बाजार स्थित कार्यालय में कार्यक्रम किया गया. झंडोत्तोलन क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार भोई ने किया. कहा कि आज मजदूर के हक व अधिकार छीने जा रहे हैं. एकजुट होकर संघर्ष करना होगा. मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज पासवान, बोकारो कोलियरी शाखा सचिव शिव शंकर तांती, दिना निषाद, सुरेश कुमार, वरुण कुमार, परदेसी, गणेश सतनामी, राजू नेपाली, झमरु निषाद, चंद्रिका मलाह, कुंदन निषाद, भरोसा कुमार आदि थे.

इधर, एचएमकेयू के बारीग्राम स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदेश सचिव इंद्रदेव महतो ने झंडोत्तोलन किया. लोगों ने दिवंगत मजदूरों को श्रद्धांजलि दी. विजय साव, तेजलाल महतो, विश्वनाथ रजवार, प्रवीर मुखर्जी, उपेंद्र सिंह, गरीबदास, टीडी नायक आदि उपस्थित थे. गांधीनगर. एनसीओइए सीटू बीएंडके एरिया कमेटी की ओर से संडे बाजार स्थित कार्यालय में कार्यक्रम किया गया. झंडोत्तोलन क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार भोई ने किया. कहा कि आज मजदूर के हक व अधिकार छीने जा रहे हैं. एकजुट होकर संघर्ष करना होगा. मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज पासवान, बोकारो कोलियरी शाखा सचिव शिव शंकर तांती, दिना निषाद, सुरेश कुमार, वरुण कुमार, परदेसी, गणेश सतनामी, राजू नेपाली, झमरु निषाद, चंद्रिका मलाह, कुंदन निषाद, भरोसा कुमार आदि थे.

डीवीसी श्रमिक यूनियन ने जुलूस निकाला

चंद्रपुरा. डीवीसी स्टाफ एसोसिएशन के कार्यालय में शाखा सचिव लालमोहन पांडेय ने झंडा फहराया. महासचिव अनिल प्रसाद ने कहा कि सीटीपीएस के कर्मियों व मजदूरों की असुविधाओं का ख्याल प्रबंधन को करना चाहिए. मौके पर रवींद्र चौधरी, रंजन सिंह, सुनील राय, महेश पासवान, अशोक दास, कल्याण सिंह, उत्तम कुमार, ओपी पंडित, बनवारी राम आदि थे. इधर, डीवीसी श्रमिक यूनियन ने जुलूस निकाला और शहर का भ्रमण किया. निमियांमोड़ चौक में सभा हुई. सभा को फूलचंद किस्कू, राजीव तिवारी, इस्लाम अंसारी ने संबोधित किया.

दुगदा. राजद श्रमिक प्रकोष्ठ कार्यालय दुगदा में कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य पार्षद सदस्य बोढन यादव ने की. जिला अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाये जा रहे नये श्रम कानून में आठ की जगह 12 घंटा काम करने की बात है. इसका विरोध जरूरी है. मौके पर जिला प्रधान महासचिव नरेश कुमार यादव, जिला सचिव अशोक यादव, जिला सचिव ठाकुर महतो, पूर्व युवा प्रदेश सचिव वीरेंद्र यादव, नरेश महतो, कमलेश महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola