Bokaro News : पांच साल से स्कूल में लटका है ताला

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : पांच साल से स्कूल में लटका है ताला

Bokaro News : बेरमो प्रखंड क्षेत्र के बड़कीटांड़ (ढोरी बस्ती) स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में पांच साल से ताला लटका है.

विज्ञापन

आकाश/विशु, फुसरो, बेरमो प्रखंड क्षेत्र के बड़कीटांड़ (ढोरी बस्ती) स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में पांच साल से ताला लटका है. इस स्कूल को ना तो किसी दूसरे स्कूल में मर्ज किया गया है और ना ही आधिकारिक तौर पर इसे बंद किया गया है. लेकिन स्कूल बंद है और इसके कारण यहां के नामांकित व आसपास के छोटे बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के लिए दो से तीन किमी दूर नव प्रवि बालू बैंकर सिंगारबेड़ा, नव प्रवि ढोरी बस्ती या मवि ढोरी जाना पड़ रहा है. पांच साल पहले इस विद्यालय में नियुक्त शिक्षकों का तबादला दूसरे विद्यालय में कर दिया गया है. एक समय उक्त विद्यालय में चार पारा शिक्षक प्रतिनियुक्त थे.विद्यालय में ताला लगने के दो-तीन वर्ष पूर्व में कुल 35 बच्चों का नामांकन था. यहां के पारा शिक्षक श्यामलाल उरांव का वर्ष 2019 में मध्य विद्यालय ढोरी में ट्रांसफर कर दिया गया. इसके बाद पारा शिक्षक जानकी रविदास ने पदभार संभाला. बच्चों की कमी को देखते हुए तत्कालीन बीइइओ कैलाश मरांडी को रिपोर्ट भेजी गयी. एक समय विद्यालय में लगभग दर्जन से भी कम बच्चे रह गये. इसके बाद पारा शिक्षक जानकी रविदास को भी स्कूल से ट्रांसफर कर नव प्राथमिक विद्यालय राजाबेडा बेरमो-2 भेज दिया गया है. इस स्कूल में पढ़ने वाले कुछ बच्चे आसपास के निजी स्कूलों में पढ़ाई करने चले गये.

बीडीओ ने कहा

बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि बच्चों की कमी के कारण सरकार ने कई विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय लिया था. यह विद्यालय किस कारण से बंद हुआ है, इसकी जानकारी शिक्षा विभाग से ली जायेगी. इसके बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola