Bokaro News : भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने का दिया संदेश

Bokaro News : भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया.

विज्ञापन

भगवान महावीर का 2625वां जन्म कल्याणक महोत्सव मंगलवार को मनाया गया. जैन समाज की ओर से जैन मिलन-सेक्टर दाे में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रकम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इसके बाद प्रवचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ. जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया. जैन मिलन के सचिव आलोक जैन ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया. कहा आज के समय में उनके विचार और प्रासंगिक हो गये हैं. सुशील बैद ने मंच संचालन किया. सुभाष जैन, विपुल मेहता, बिनोद चोपड़ा, रेणु चोरड़िया, ललिता चोपड़ा, नताशा जैन, सीमा जैन, शांतिलाल लोढ़ा, कमल कुमार जैन, अंकित जैन, चंदन बांठिया, कमल किशोर लोधा, बजरंग लाल चोरड़ीया,अभय बेगवानी, किरण बटाविया, विमल जैन, केतन मेहता, विकास जैन, डॉ आकाश जैन आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया. सदर अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर भी लगाया गया. मौके पर 10 लोगों ने रक्तदान किया. शिविर के संयोजक चंदन बांठिया ने कहा कि रक्तदान किसी के लिए नया जीवनदान है. सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की इंचार्ज डाॅ मैथिली ठाकुर उपस्थित थीं.

चास में निकाली गयी शोभा यात्रा

चास गुजरात कॉलोनी स्थित जैन मंदिर से पालकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा बाइपास रोड चास तक पहुंची और फिर इसी रास्ते से मंदिर लौटी. इस दौरान भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश का प्रचार-प्रसार किया. वक्ताओं ने कहा कि भगवान महावीर ने समाज को अहिंसा का पाठ सिखाया. इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर का अभिषेक हुआ व पूजा की गयी.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola