Bokaro News : सेक्टर आठ से नया मोड़ तक दिखा सरहुल का उल्लास
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सरना समाज बोकारो की ओर से सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
सरना समाज बोकारो की ओर से सेक्टर आठ सरना स्थल में शनिवार को सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया. दोपहर के बाद सरना स्थल से नया मोड़ बिरसा स्थल तक शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में गुमला कॉलोनी, बजरंग नगर, कार्तिक नगर, विकास नगर, गाड़ा बासा, प्रकाश नगर, बसंती मोड, कुर्मीडीह, 43 मोड़, लेवाटांर सहित अन्य जगह के दल शामिल हुए.
इससे पहले सरना स्थल में सरना समाज के पाहन चामु कुजूर, नोरवे कुजूर व पवन कुमार उरांव ने मिट्टी के घड़े में पानी रखा और पूजा की. प्रसाद वितरण किया गया. इसके बाद ”का फूल फुईल गेला गेल रे बना में चरका दिसे” आदि सरहुल गीत गूंजने लगे. महिलाओं व पुरुषों ने पारंपरिक वस्त्र पहन कर मांदर, नगाड़ा, घंटा आदि पारंपरिक वाद्य यंत्रों के थाप पर जम कर नृत्य किया.इस साल सामान्य वर्षा की संभावना
पाहनों ने बताया कि इस साल सामान्य व उत्तर पूर्व दिशा से वर्षा आने की संभावना है. फसल भी अच्छी होगी. सरहुल पूजा कमेटी अध्यक्ष जय मंगल उरांव, उपाध्यक्ष पवन कुमार उरांव ने कहा कि सरहुल प्रकृति पर्व है. जब तक प्रकृति सुरक्षित है, तभी तक जीवन सुरक्षित है. आयोजन में विजय तिर्की, अजय तिर्की, विकास एक्का, रवि उरांव, विक्की लोहरा, कामदेव उरांव, राजदीप कुमार मुंडा, दीनदयाल तिर्की, मनोहर हेंब्रम, बोदे टोप्पो, मीना बाखला, नीलम कुजूर, देवंति कच्छप, दुर्गा रानी आदि का योगदान रहा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










