कोटा में फंसे बच्चों के अभिभावक चिंतित

Updated:
विज्ञापन
कोटा में फंसे बच्चों के  अभिभावक चिंतित

फुसरो नगर : लॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वापस लाने की पहल ने स्थानीय अभिभावकों में भी झारखंड सरकार से अपेक्षा जगी है. इस क्षेत्र के भी कोटा में फंसे छात्रों के अभिभावकों को उम्मीद है कि झारखंड सरकार उके बच्चों को वापस घर लाने की […]

विज्ञापन

फुसरो नगर : लॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वापस लाने की पहल ने स्थानीय अभिभावकों में भी झारखंड सरकार से अपेक्षा जगी है. इस क्षेत्र के भी कोटा में फंसे छात्रों के अभिभावकों को उम्मीद है कि झारखंड सरकार उके बच्चों को वापस घर लाने की व्यवस्था करेगी. कोटा के बड़े शैक्षणिक संस्थानों में अध्यनरत स्थानीय छात्रों के अभिभावक अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं.

किसी को पैसे की चिंता खाये जा रही है तो किसी को बच्चे के सेहत की. भंडारीदह के चिरूडीह निवासी राजेश्वर गिरि की नतिनी पूजा गोस्वामी (पिता नरेश गोस्वामी), भंडारीदह आवासीय कॉलोनी के दीपक कुमार की पुत्री शौर्य कुमारी, अलारगो के परमेश्वर महतो के पुत्र विक्रम कुशवाहा, तुरियो के पंसस सुखदेव महतो के पुत्र महावीर सहित कई बच्चे कोटा से लोकडाउन के कारण घर नहीं लौट पाये हैं.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola