बोकारो में छात्रों ने शिक्षा में एआई की भूमिका पर दी दमदार प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन

08 | Prabhat Khabar Network

दी पेंटिकाॅस्टल असेंबली स्कूल बोकारो में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लाभ और चुनौतियों पर अपने विचार रखे।

विज्ञापन

बोकारो. दी पेंटिकाॅस्टल असेंबली स्कूल बोकारो में गुरुवार कविता-पाठ और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कक्षा छह के विद्यार्थियों ने सस्वर कविता-पाठ में भाव, लय व अभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया. वहीं कक्षा सात व आठ के प्रतिभागियों ने सधे हुए तर्कों, तीखे प्रत्युत्तरों व आत्मविश्वासपूर्ण वक्तव्यों से वाद-विवाद को रोचक बनाया. कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कक्षा नौ व दस की अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता रही. ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा को हानि की तुलना में अधिक लाभ पहुंचायेगी’ विषय पर पक्ष और विपक्ष के वक्ताओं ने शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं, चुनौतियों व नैतिक प्रश्नों पर तथ्यपूर्ण व विचारोत्तेजक तर्क रखे. विभिन्न चरणों, प्रतिवाद और समापन वक्तव्यों के दौरान विद्यार्थियों ने सूझ-बूझ, त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी वक्तृत्व का परिचय दिया. प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद ने कहा : सच्ची शिक्षा विद्यार्थियों को केवल उत्तर देना नहीं, बल्कि प्रश्न करना, विचार करना व आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखना सिखाती है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola