प्रतिबिंब ऐप के जरिये साइबर ठगों तक पहुंची पुलिस : एसपी
| Prabhat Khabar Network
बोकारो पुलिस ने प्रतिबिंब ऐप की मदद से साइबर ठगी करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसपी ने मकान मालिकों को किरायेदारों का सत्यापन कराने की सलाह दी है.
संवाददाता,
आपके शहर में
बोकारो सेक्टर 12 थाना के को-ऑपरेटिव कॉलोनी व माराफारी के रितुडीह राजेंद्र नगर से साइबर ठगी के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश गुरुवार को साइबर थाना ने किया. इस दौरान नौ साइबर फॉड को गिरफ्तार किया गया. मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मीणा ने बताया कि साइबर ठगी की जानकारी प्रतिबिंब ऐप के जरिये मिली. इसके बाद साइबर थाना की टीम व तकनीकी शाखा को संयुक्त रूप से अलर्ट किया गया. बुधवार की देर रात को टीम ने बारी को-ऑपरेटिव कॉलोनी व रितुडीह राजेंद्र नगर में एक साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में सभी ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न तरीकों से भोलेभाले लोगों को आरएम टूर व ट्रेवल्स का एजेंट बनकर, तो कभी बैंककर्मी बन कर झांसे में लेते थे और धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देते थे.
संदिग्ध को आवास किराया पर दिया तो आवासधारी पर होगी कार्रवाई
एसपी ने बताया कि छापामारी के दौरान आरोपियों के पास से साइबर अपराध में प्रयुक्त मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक खाता, एक नंबर का दो आधार कार्ड सहित, पेन कार्ड, डेबिट कार्ड व नगद रुपया बरामद किया गया. कुछ खातों से लाखों रुपये के लेन-देन का पता चला है. उन खातों को होल्ड पर डाल कर जांच की जा रही है. एसपी ने कहा कि साइबर फ्राड को आवास किराया पर देनेवालों से भी पूछताछ की जा रही है. मकान मालिक अपने आवास किराया पर लगाने से पहले सत्यापन जरूर करायें. संदिग्ध गतिविधि वाले व्यक्ति को मकान किराये देने पर आवास मालिक के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी
छापेमारी दल में डीएसपी सीसीआर राम प्रवेश कुमार, साइबर थाना इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, पुअनि गौरव गोयल, पुअनि धर्मेंद्र कुमार, पुअनि संत कुमार मेहता, पुअनि आशीष कुमार, पुअनि दीपक कुमार राम, पुअनि गुरुचरण किस्कू, सअनि जयप्रकाश पासवान सहित तकनीकी शाखा के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए