Bokaro News : आइए की स्टेट टॉपर की पढ़ाई का खर्च उठायेगी सरकार

Bokaro News : आइए की स्टेट टॉपर छोटी कुमारी की पढ़ाई का खर्च सरकार उठायेगी.
जैक इंटर परीक्षा में आर्ट्स की स्टेट टॉपर रही कसमार की छोटी कुमारी को राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को सम्मानित किया. हरनाद स्थित क्षेत्रनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने लैपटॉप, घड़ी व अन्य उपहार दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मंत्री ने कहा कि छोटी कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी सफलता प्रेरणादायक है. उनकी आगामी दो वर्षों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठायेगी. यदि उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना पड़े, तो भी हरसंभव सहायता की जायेगी. छोटी कुमारी साबित कर दिखाया है कि सीमित संसाधनों और अभावों के बावजूद मेहनत के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है. उन्होंने अभिभावकों व शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई पर निरंतर निगरानी रखने और उन्हें मोबाइल तथा अन्य अनावश्यक चीजों से दूर रखने की अपील की. मंत्री ने क्षेत्रनाथ उच्च विद्यालय को पीएमश्री विद्यालय का दर्जा दिलाने का आश्वासन भी दिया.
कार्यक्रम को जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा, बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ एवं प्रमुख नियोती कुमारी ने भी संबोधित किया. मौके पर बीडीओ नम्रता जोशी, सीओ नरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम, थाना प्रभारी कुंदन कुमार, पंसस विनोद महतो, झामुमो प्रखंड सचिव सोहेल अंसारी, कुलदीप करमाली, प्राचार्य जयप्रकाश रजक, शिक्षक नंदकिशोर नायक, उपासना पांडेय, महेंद्र प्रजापति, विष्णुपद मंडल, तुलेश्वर प्रसाद मेहता, इरशाद अख्तर, अनंत कुमार, नीतू यादव, चंद्रशेखर, पूनम कुमारी, सुधा कुमारी, शैयद मशरूल, अमित कुमार आदि मौजूद थे.तैलिक कल्याण समिति और माले कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित
तैलिक कल्याण समिति बोकारो जिला इकाई के पदाधिकारियों ने भी गुरुवार को छोटी कुमारी को खैराचातर स्थित उनके आवास जाकर सम्मानित किया. मिठाई और उपहार दिये. पदाधिकारियों ने कहा कि छोटी कुमारी ने मेहनत और प्रतिभा से समाज का मान बढ़ाया है. जिला अध्यक्ष विनेश कुमार नायक ने कहा कि छोटी और उनके परिजन किसी भी जरूरत या समस्या बेझिझक समिति के समक्ष रखें, हर परिस्थिति में साथ रहेंगे. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सहदेव साव, जिला प्रवक्ता परमेश्वर नायक, जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार नायक, जिला संगठन मंत्री अनुज कुमार, पेटरवार प्रखंड उपाध्यक्ष सूरज नाथ साव, कसमार प्रखंड अध्यक्ष बुधु नायक, जिला कोषाध्यक्ष ज्योति प्रसाद नायक, प्रखंड सचिव राजकिशोर नायक, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार नायक, प्रखंड महासचिव नंदकिशोर नायक, उमाशंकर नायक आदि मौजूद थे. इधर, भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने भी छोटी कुमारी के घर पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि छोटी कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे कसमार प्रखंड का नाम रोशन किया है. मौके पर कसमार प्रखंड सचिव शकुर अंसारी, पूर्व प्रखंड सचिव गंगाधर महतो, उमाशंकर महाराज आदि मौजूद थे. हिसीम मुखिया ने दी आर्थिक सहायताहिसीम पंचायत की मुखिया बबीता देवी ने भी छोटी कुमारी के घर पहुंच कर बधाई दी. साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए अपनी ओर से 10,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी. कहा कि छोटी की उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है. प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलना चाहिए. जरूरत पड़ने आगे भी पढ़ाई में हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है. मौके पर समाजसेवी फणींद्र मुंडा सहित अन्य लोग मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










