Bokaro News : कूलिंग पौंड में डूबा बच्चा 24 घंटे बाद भी नहीं मिला

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कूलिंग पौंड में डूबा बच्चा 24 घंटे बाद भी नहीं मिला

Bokaro News : हरला थाना क्षेत्र के कूलिंग पौंड में डूबा बच्चा 24 घंटे बाद भी नहीं मिला.

विज्ञापन

हरला थाना क्षेत्र के कूलिंग पौंड में शुक्रवार की शाम को डूब गये सात वर्षीय उमर को दूसरे दिन शनिवार को भी गोताखोर नहीं ढूंढ पाये. खेतको से पहुंचे 12 गोताखोरों ने शनिवार को तीन घंटे तक खोजबीन की. शुक्रवार की देर रात को भी गोताखोरों ने लगभग दो घंटे तक खोजबीन की थी. इधर, रो-रो कर पिता की हालत खराब है. एनडीआरएफ का इंतजार किया जा रहा है.

घूमने के दौरान डूब गया था उमर

जानकारी के अनुसार उमर और उसके पिता मुजाहिद अली दिल्ली में रहते हैं. सेक्टर नौ में अपने परिचित के घर आये थे. उमर को उसके पिता शुक्रवार को कुलिंग पौंड घुमाने ले गये थे. इस दौरान उमर का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा. उसे बचाने के लिए पिता ने खुद भी छलांग लगा दी. स्थानीय लोगों ने डूब रहे पिता को बाहर निकाला. खोजबीन करने वाले गोताखाेरों में जिब्राइल अली, शरमद अंसारी, अनिल रविदास, शाहीद अंसारी, असलम अली, मुकेश नायक, जलाल अंसारी, रमजान अंसारी, लालदेव कुमार नायक, महेश कुमार सिंह, संटू कुमार नायक, नूर हसन शामिल हैं. शनिवार को भी घंटों तक स्थानीय लोग कूलिंग पौंड के समीप जमे रहे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola