Bokaro News : चास के युवक का शव सोलागीडीह तालाब से बरामद

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : मजदूरी कर चलाता था परिवार, काम नहीं मिलने से था तनावग्रस्त

विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो जिले के चीराचास थाना क्षेत्र जोधाडीह मोड़ स्थित सोलागीडीह तालाब में रविवार को शव मिलने से पूरा क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सूचना पर अलग बगल के सैकड़ों लोग तालाब किनारे जमा हो गये. लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस की दी. चास और चीराचास दोनों थाना को पुलिस घटनास्थल पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद की शव को तालाब से बाहर निकाला. मृतक की पहचान चास एसएस कॉलोनी निवासी गुरुदेव प्रसाद(45 वर्ष) के रूप में की गयी. घटना के जानकारी के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने कहा गुरुदेव प्रसाद शनिवार की शाम को घर से निकला था. उसके वापस नहीं लौटने पर रात में अगल-बगल तलाश की गयी थी. वह मजदूरी कर अपना घर परिवार चलाता था. कुछ दिनों से काम नहीं मिलने से तनाव में रह रहा था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. थाना प्रभारी चंदन दुबे ने कहा कि मृतक का मौत कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. मामले की छानबीन की जा रही है . शाम को परिजनों ने शव का चास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया. मुखाग्नि उनके पुत्र सूरज कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola