Bokaro News : रास्ते में मिला सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी का शव

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : रास्ते में मिला सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी का शव

Bokaro News : गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह मोड़ में हनुमान मंदिर के पास शनिवार की शाम को जारंगडीह 16 नंबर निवासी सोहराय मुंडा (60 वर्ष) का शव मिला.

विज्ञापन

गांधीनगर, गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह मोड़ में हनुमान मंदिर के पास शनिवार की शाम को जारंगडीह 16 नंबर निवासी सोहराय मुंडा (60 वर्ष) का शव मिला. वह दो माह पूर्व सीसीएल कथारा क्षेत्र की जारंगडीह से सेवानिवृत्त हुए थे. परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र व दो पुत्री हैं. परिजनों ने बताया कि वह शनिवार को पैतृक आवास सरायकेला से लौट रहे थे. आशंका है कि लू लगने या हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है. इधर, गांधीनगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ढोरी केंद्रीय अस्पताल के मर्चरी में रखवा दिया है. मुखिया प्रतिनिधि सुदेश भुईंया ने बताया कि मृतक का परिवार फिलहाल रांची में है. उन्हें सूचना दे दी गयी है और वे लोग आ रहे हैं. रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola