Bokaro News : एसपी ने किया चतरोचट्टी थाना का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : एसपी ने किया चतरोचट्टी थाना का निरीक्षण

Bokaro News : लंबित कांडों के त्वरित अनुसंधान कर निष्पादन का दिया निर्देश

विज्ञापन

Bokaro News : गोमिया. पुलिस अधीक्षक नाथु राम मीणा मंगलवार को चतरोचट्टी थाना के औचक निरीक्षण को पहुंचे. थाना भ्रमण के दौरान एसपी ने थाना प्रभारी सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से मुलाकात की. उन्होंने थाना के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. एसपी ने लंबित कांडों का त्वरित गति से अनुसंधान कर निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया. साथ ही कहा कि थाना में आने वाला कोई भी फरियादी निराश होकर न लौटे, इसका विशेष ध्यान रखा जाये. आम जनता के साथ शिष्ट व्यवहार और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण एवं रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने का भी निर्देश दिया. इस मौके पर थाना प्रभारी शशि शेखर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola