Bokaro News : विस्थापितों की लंबित मांगों को लेकर दिया धरना

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : विस्थापितों की लंबित मांगों को लेकर दिया धरना

Bokaro News : विस्थापितों की लंबित मांगों को लेकर धरना दिया गया.

विज्ञापन

विस्थापितों की लंबित मांगों को लेकर विस्थापित संघर्ष मोर्चा और झारखंड निर्माण सेना की ओर से बुधवार को प्रशासनिक भवन के सामने टू टैंक गार्डेन धरना स्थल में धरना दिया गया. गुलाब चंद्र ने कहा कि एकमुश्त 20 हजार विस्थापितों, अशिक्षित, शिक्षित व प्रशिक्षु महिला-पुरुषों को उनकी योग्यता के अनुसार डीपीएलआर के माध्यम से विभागीय नौकरी दी जाये. साथ ही, विस्थापितों को नियोजन में 45 वर्ष तक की आयु सीमा में छूट दी जाये. बीएसएल द्वारा अधिग्रहित जमीन अतिक्रमण हटा कर मूल रैयतों या उनके वंशजों को क्षतिपूर्ति सहित लौटायी जाये. मांगों पर पहल नहीं हुई तो 12 मई को एडीएम के मुख्य गेट पर विस्थापितों की ओर से हथियार बंद प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर धीरेंद्रनाथ गोस्वामी, इंद्र केवट, अशीरुद्दीन अंसारी, सुकदेव मांझी, परशुराम राय, सामी देवी, रासमनी देवी, प्रतिमा देवी, लालबाबू अंसारी, मंजू देवी, मानिक घटवार, रवींद्र टुडू, दशरथ मांझी, विक्रम दिगार, अब्बास अंसारी, दीपक साहिस, रमेश साहिस, कमलेश साहिस, महावीर साहिस, लीलमुनी देवी, मुकेश, जयदेव हेंब्रम आदि मौजूद थे.

आश्रितों के नियोजन की प्रक्रिया शुरू करने की मांग

बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की बैठक बुधवार को टू-टैंक गार्डन में हुई. अध्यक्षता सनी देओल व संचालन शंभु कुमार ने की. वक्ताओं ने कहा कि बोकारो स्टील प्रबंधन आश्रितों की सूची का पैनल बनाते हुए नियोजन प्रक्रिया शुरू करे. प्रबंधन से इस संबंध में कई बार वार्ता हो चुकी है. प्रबंधन ने आश्वस्त किया था कि जनवरी 2026 में नियोजन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. लेकिन चार माह बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है. अगर 15 दिनों के अंदर प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी तो आंदोलन की घोषणा की जायेगी. मौके पर सलाम एहसान, सतीश रजवार, राजकिशोर, महली, सूरज, सहराय, आशा, मेमुनिसा, मीना आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola