विधायक श्वेता सिंह के नाम 2 क्वार्टर, दोनों का किराया बकाया, नामांकन में नहीं है उल्लेख : बिरंची नारायण

समर्थकों के साथ शिकायत करने पहुंचे भाजपा नेता बिरंची नारायण. फोटो : प्रभात खबर
Shweta Singh Bokaro News: बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण सिंह मंगलवार को बोकारो विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ शिकायत लेकर चास एसडीओ सह सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रांजल ढांडा के समक्ष पेश हुए. उन्होंने कहा कि श्वेता सिंह के पास कई वोटर कार्ड हैं. उन्होंने कई जानकारी चुनाव आयोग से छुपायी है. उन्होंने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं में श्वेता सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.
Shweta Singh Bokaro News: बोकारो विधायक श्वेता सिंह के पास कई वोटर आइडी कार्ड समेत अन्य जानकारी छिपाने संबंधित शिकायत को लेकर मंगलवार को पूर्व विधायक बिरंची नारायण चास एसडीओ सह सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रांजल ढांडा के समक्ष पेश हुए. श्री नारायण ने सभी तथ्य व सबूत अनुमंडल पदाधिकारी चास को सौंपा, साथ ही एक शिकायत और भी लिखित रूप में दी. इस शिकायत पत्र में बोकारो विधायक द्वारा एक और सरकारी उपक्रम बीएसएल द्वारा प्राप्त आवास के संबंध में जानकारी छिपाने, नामांकन के वक्त उसका शुल्क बकाया रखने, नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं देने की बात कही. श्री नारायण ने कहा कि यह ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला बनता है. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के सुसंगत धाराओं में इनके ऊपर नियमानुकूल कार्रवाई करने की मांग की.
श्वेता सिंह पर तथ्य छिपाने का बिरंची ने लगाया आरोप
पूर्व विधायक श्री नारायण ने कहा कि कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने विधानसभा चुनाव 2024 में नामांकन पत्र में सूचना छुपाने एवं गलत शपथ पत्र समर्पित किया है. श्वेता सिंह ने कई तथ्यों को छिपाया है. इसमें बीएसएल व एचएससीएल द्वारा दिया गया क्वाटर का वर्णन नहीं है. क्वार्टर संख्या 562 ,सेक्टर 03/डी जो एचएससीएल पुल व क्वार्टर संख्या 873 सेक्टर 03/ए जो श्वेता सिंह के नाम पर अलॉट किया हुआ है. इसका इन्होंने नामांकन पत्र में नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं दिया है. दोनों क्वार्टर में किराया की राशि का बकाया है.
नारायण बोले- यह ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला
श्री नारायण ने कहा कि भारतीय संविधान की धारा 191(1), 191(1)(a) तथा 192 के तहत यह ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला बनता है, जिसमें इनकी सदस्यता रद्द किये जाने का प्रावधान है. जनप्रतिनिधि एक्ट 1951 के सेक्शन 125A के तहत उन्होंने गलत शपथ पत्र दिया है. श्री नारायण ने एसडीओ सह सहायक निर्वाचन अधिकारी से आग्रह किया कि जांच कर ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के तहत सदस्यता रद्द करने संबंधित नियमानुकूल करवाई हो.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विधायक ने अगली तारीख निर्धारित करने की मांगी अनुमति
इधर, बोकारो विधायक श्वेता सिंह किसी कारणवश एसडीओ सह सहायक निर्वाचन अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंच पायी. जानकारी के अनुसार उनके प्रतिनिधि पवन कुमार ने एसडीओ से मुलाकात किया. बैठक की अगली तारीख निर्धारित करने की अनुमति मांगी.
समर्थन में पहुंचे भाजपा नेता व कार्यकर्ता
पूर्व विधायक बिरंची नारायण के अनुमंडल कार्यालय पहुंचने की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थक पहुंचे. कमलेश राय, संजय त्यागी, के के बोरला, माथुर मंडल, महेंद्र राय, हरिश चंद्र सिंह, धनंजय चौबे, हरिपद गोप, पन्नालाल कांदु, सुजीत चक्रवर्ती, सुभाष सिंह, आर डी उपाध्याय, मंतोष पाठक, पहलू महतो, जवाहर महथा, श्यामनाथ मंडल, संजय पांडेय, बैधनाथ प्रसाद, सुनील गोस्वामी, चंद्र शेखर सिंह, राधेकांत सिंह, अमित कुमार, राजेश घोषाल, कृष्ण राजहंस, बुद्धेश्वर घोषाल, जितेंद्र गोस्वामी, ऋषभ राय व अन्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
अंतरप्रांतीय डकैत गिरोह का बालीडीह पुलिस ने किया खुलासा, सरगना समेत 4 पकड़ाये
इंदौर में ‘स्टॉक मार्केट’ चलाने वाले 3 लोगों को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kal Ka Mausam: झारखंड के लिए मौसम विभाग ने दी गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी
बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए देखे थे ये 5 सपने, आज भी हैं अधूरे
झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




