Kal Ka Mausam: झारखंड के लिए मौसम विभाग ने दी गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी

झारखंड का मौसम.
Kal Ka Mausam: 4 जून को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है. कहा है कि कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.4 डिग्री सेंटीग्रेड डालटनगंज में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेंटीग्रेड जामताड़ा में दर्ज किया गया. साहिबगंज के राजमहल में सबसे अधिक 18.6 मिलीमीटर वर्षा हुई. पाकुड़ जिले के महेशपुर में 10.5 मिलीमीटर वर्षा हुई.
Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल यानी 4 जून को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है. कहा है कि कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि अगले 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है.

रांची में छाये रहेंगे बादल, वर्षा होने का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ वर्षा होने की भी संभावना है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेंटीग्रेड
झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.4 डिग्री सेंटीग्रेड डालटनगंज में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेंटीग्रेड जामताड़ा में दर्ज किया गया. साहिबगंज के राजमहल में सबसे अधिक 18.6 मिलीमीटर वर्षा हुई. पाकुड़ जिले के महेशपुर में 10.5 मिलीमीटर वर्षा हुई.
इसे भी पढ़ें
Jharkhand Weather Alert: 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान, इन 8 जिलों में गरज के साथ वज्रपात की आशंका
बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए देखे थे ये 5 सपने, आज भी हैं अधूरे
झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




