Jharkhand Weather Alert: 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान, इन 8 जिलों में गरज के साथ वज्रपात की आशंका

Updated:
विज्ञापन

झारखंड का मौसम.

Jharkhand Weather Alert: झारखंड के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आती है, तो सूरज के उगते ही गर्मी बढ़ जाती है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक तापमान बढ़ने का अनुमान किया है. यानी एक बार फिर लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ेगा. वहीं, 8 जिलों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है. जानें कैसा रहेगा आज का मौसम.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि होगी. मंगलवार 3 जून 2025 को झारखंड के कम से कम 8 जिलों में गरज के साथ वज्रपात हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड़ के उत्तर-पूर्वी भागों में वज्रपात की संभावना

रांची के मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि 3 जून 2025 को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों के 8 जिलों में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार

रांची में भी 3 जून को छाये रहेंगे आंशिक बादल

उन्होंने बताया कि राजधानी रांची में भी आंशिक बादल छाये रहने की उम्मीद है. हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गोड्डा में 5 मिमी बारिश, डालटनगंज का तापमान 38.4 डिग्री

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान गोड्डा में सबसे ज्यादा 5 मिलीमीटर वर्षा हुई है. सबसे अधिक उच्चतम तापमान डालटनगंज में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज और बोकारो के उच्चतम तापमान सामान्य से कम हैं.


इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 3 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, सबसे सस्ता सिलेंडर कहां है, जानें

जमशेदपुर के कदमा में हथियार सप्लाई करने आये शाहरुख खान समेत 3 गिरफ्तार, 2 हथियार बरामद

7.51 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में झरिया की कंपनी सोना एंड एसोसिएट्स का रजिस्ट्रेशन रद्द

खतरे में थी पटना से रांची आ रहे 180 यात्रियों की जान, आसमान में विमान से टकराया पक्षी

बाबूलाल मरांडी और उनके परिवार को हेमंत सोरेन सरकार से जान का खतरा!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola