Bokaro News : एक दर्जन से अधिक लोगों को कुत्ते ने किया घायल
Author Janak singh choudhary
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : घुटियाटांड़ बस्ती में एक कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया.
विज्ञापन
फुसरो के घुटियाटांड़ बस्ती में शनिवार को एक कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया. इसमें रेणु देवी, रामशक्ति सिंह, सुषमा कुमारी, दिनेश महतो, जीवाधन महतो, शनिचर महतो, देवा महतो, मनोहर महतो, राजीव महतो, शांति देवी व सचिन महतो शामिल हैं. पूर्व वार्ड पार्षद रामचंद्र महतो ने सभी को लेकर अनुमंडल अस्पताल फुसरो पहुंचे. यहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया. इधर, आजसू नेता संतोष महतो व पूर्व पार्षद रामचंद्र महतो ने फुसरो नगर परिषद के प्रशासक राजीव रंजन को फोन कर मामले की जानकारी दी और पागल कुत्ते को पकड़ने की मांग की.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन