अंतरप्रांतीय डकैत गिरोह का बालीडीह पुलिस ने किया खुलासा, सरगना समेत 4 पकड़ाये

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसपी हरविंदर सिंह और बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह. फोटो : प्रभात खबर
Crime News Bokaro: मंगलवार को अंतर प्रांतीय डकैत गिरोह का खुलासा करते हुए 4 कुख्यात डकैतों को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ने कहा कि 31 जनवरी की देर रात को बालीडीह ओपी क्षेत्र के मानगो निवासी शंकर महतो के घर पर पिस्टल/चाकू लेकर करीब 6-7 व्यक्ति घुस गये. हथियार का भय दिखाकर सभी सदस्यों को बंधक बनाकर करीब 5-6 लाख के जेवरात, 40 हजार नकद और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर लेकर भाग गये.
Crime News Bokaro| बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो जिले के बालीडीह थाना की पुलिस लगातार बड़े अपराधी कांडों का उद्भेदन तेजी से कर रही है. मंगलवार को अंतर प्रांतीय डकैत गिरोह का खुलासा करते हुए 4 कुख्यात डकैतों को गिरफ्तार कर लिया गया है. टीम लीडर इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में इस नेटवर्क में शामिल अन्य डकैतों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. यह जानकारी बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने मंगलवार को कैंप दो कार्यालय में पत्रकारों को दी.
हथियार का डर दिखाकर सभी सदस्यों को बंधक बनाया
एसपी ने कहा कि 31 जनवरी की देर रात को बालीडीह ओपी क्षेत्र के मानगो निवासी शंकर महतो के घर पर पिस्टल/चाकू लेकर करीब 6-7 व्यक्ति घुस गये. हथियार का भय दिखाकर सभी सदस्यों को बंधक बनाकर करीब 5-6 लाख के जेवरात, 40 हजार नकद और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर लेकर भाग गये.
1 फरवरी को बालीडीह थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
घटना की प्राथमिकी बालीडीह थाना में 1 फरवरी 2025 को कांड सं-39/25 के तहत 6-7 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. कांड उदभेदन और सामान बरामदगी के लिए पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अनिमेष गुप्ता के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया.
सभी अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार किया
टीम ने मानवीय आसूचना और तकनीकी अनुसंधान की सहायता से कांड का खुलासा किया. 4 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार भी कर लिया. सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. इनकी निशानदेही पर लूटे गये जेवर, डीवीआर का जला हिस्सा और घटना में प्रयुक्त लोडेड देशी कट्टा, मोटरसाइकिल आदि जब्त कर ली गयी है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
असगर अंसारी है डकैती गिरोह का सरगना
एसपी ने कहा कि इस कांड का मास्टरमाइंड अंतर प्रांतीय डकैत असगर अंसारी है. दिसंबर 2024 में पुरुलिया जेल (पश्चिम बंगाल) से डकैती कांड से ही बाहर निकला था. असगर अंसारी एक अंतरराज्यीय आदतन अपराधी है. उसके विरुद्ध विभिन्न राज्यों में 15 अपराधिक कांड दर्ज हैं. इस घटना के पूर्व 3 जनवरी 2025 को गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में भी डकैती की थी.
फरवरी में डुमरी में गिरोह ने की थी चोरी
इसी गिरोह ने फरवरी 2025 में डुमरी थाना अंतर्गत चोरी की घटना को अंजाम दिया था. घरों में रेकी करके डकैती करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है. ये बंगाल, बिहार और झारखंड में 15 वर्षों से सक्रिय रहे हैं. इन पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं. ये अपराधी घटना के बाद सीसीटीवी का डीवीआर ले जाते थे और जला देते थे, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें.
छापेमारी दल में शामिल थे ये पुलिस वाले
- बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह
- पुअनि आनंद आजाद
- संदीप कुमार
- शशिकांत ठाकुर
- वीरमणि कुमार
- जितेंद्र कुमार यादव
- सअनि सुकुल कुमार
- हवलदार संजय बैठा
- आरक्षी अर्जुन राम
- आरक्षी संजय कुमार बावरी
- आरक्षी बैजनाथ रावत
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से ये चीजें हुईं बरामद
- एक लोडेड देशी कट्टा
- लूट के सोने-चांदी के जेवर
- घटना में इस्तेमाल की गयी मोटरसाइकिल
- मोबाइल फोन
- जला हुआ डीवीआर का हिस्सा
गिरफ्तार अभियुक्त और आपराधिक इतिहास
- असगर अंसारी (40) निवासी धनबाद जिला के कतरास थाना अंतर्गत कतरास बस्ती तेलियाबांध. इस पर गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर, पश्चिम बंगाल और बोकारो में 15 आपराधिक कांड दर्ज है.
- जमालुद्दीन अंसारी (45 ) निवासी धनबाद जिला के गोमो थाना अंतर्गत दक्षिणबार हरिहरपुर के गोमो बस्ती है. इस पर 3 आपराधिक कांड गिरिडीह और बोकारो में दर्ज हैं.
- सलमान अंसारी निवासी धनबाद जिला के कतरास थाना अंतर्गत गोहिबांध है. इस पर 5 आपराधिक कांड बोकारो, गिरिडीह, धनबाद जिले में दर्ज है.
- राजू सोनार निवासी धनबाद जिला अंतर्गत हरिहरपुर है. इसका आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है.
इसे भी पढ़ें
इंदौर में ‘स्टॉक मार्केट’ चलाने वाले 3 लोगों को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jharkhand Weather Alert: 24 घंटे में बढ़ेगा तापमान, इन 8 जिलों में गरज के साथ वज्रपात की आशंका
बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए देखे थे ये 5 सपने, आज भी हैं अधूरे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




