टीटीपीएस में शॉर्ट सर्किट से ब्रेकर में लगी आग, बिजली उत्पादन ठप
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Oct 2020 10:39 AM
ललपनिया (नागेश्वर) : बोकारो जिले के ललपनिया स्थित टीटीपीएस (तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन) में ब्रेकर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे परियोजना में दोनों यूनिट से बिजली उत्पादन ठप हो गया. बताया जाता है कि करीब डेढ़ घंटे बाद तकनीकी समस्या दूर हुई. इसके बाद पहली यूनिट को लाइटअप किया गया. बंद दूसरी यूनिट को चालू करने में थोड़ा वक्त लगेगा.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे के आस-पास अचानक आग लग गयी. जिससे दोनों यूनिट ट्रीप हो गयी. परियोजना के अधिकारियों व कर्मियों तथा फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. ब्रेकर जलने से टीटीपीएस में आवासीय परिसर में बिजली गुल हो गयी है
Also Read: जमीन विवाद से परेशान हैं, तो आज ऐसे करा सकते हैं समाधान
परियोजना के जीएम सह मुख्य अभियंता अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि ब्रेकर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी है. उक्त ब्रेकर दो नंबर यूनिट से जुड़ा है, वहीं परियोजना के एक नंबर यूनिट को लगभग सुबह 8-30 बजे के आस-पास लाइटअप किया गया. बंद दूसरी यूनिट को चालू करने में थोड़ा वक्त लगेगा.
Also Read: किसान सम्मेलन के जरिए कांग्रेस का नये कृषि कानून का विरोध
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए