किसान सम्मेलन के जरिए कांग्रेस का नये कृषि कानून का विरोध

Updated:
विज्ञापन

रांची : नये कृषि कानून का कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है. राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्यस्तर तक कांग्रेस द्वारा इस नये कृषि कानून का विरोध किया जा रहा है और इसे किसान विरोधी बताया जा रहा है. इसी क्रम में आज झारखंड कांग्रेस द्वारा राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन रांची में किया गया है. इसके जरिए इस कानून को वापस लेने की मांग की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड कांग्रेस द्वारा आज रांची में नये कृषि कानून के खिलाफ राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के रांची के डिप्टी पाड़ा स्थित सरकारी आवास में राज्यस्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसमें नये कृषि कानून को वापस लेने की मांग की जायेगी.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो ने जानकारी दी है कि किसान विरोधी नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा रांची में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत अन्य विधायक व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola