Bokaro News : आज लगेगी हल्दी, चढ़ेगा तिलक, निकलेगी शिव बरात

Bokaro News : मटकोर पूजा संपन्न, शिव की भक्ति में डूबी स्टील नगरी
Bokaro News : भोले शंकर के विवाह को लेकर मटकोर पूजा रस्म के साथ मंगलवार को महाशिवरात्रि के कार्यक्रम का भक्तिमय आगाज हुआ. बुधवार को भोले बाबा को हल्दी लगेगी, तिलक चढ़ेगा, बरात निकलेगी. बरात, शोभा यात्रा में देवताओं की झांकी होगी. भोले बाबा मां गौरा संग ब्याह रचायेंगे. स्टील सिटी बोकारो में बुधवार को महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. शिवालयों में मंगलवार को सभी तरह की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया. भोले शंकर के रुद्राभिषेक के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी.
अइसन बौरहवा से गौरी के न बिआहब गे माई…:
ओंकारेश्वर मंदिर-सेक्टर 12, को-ऑपरेटिव कॉलोनी-शिव मंदिर सहित बोकारो-चास के शिवालयों में बुधवार की रात्रि में शिव-पार्वती विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा. उधर, महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन चौकस व मुस्तैद है. मंगलवार को ओंकारेश्वर मंदिर-सेक्टर 12 में माथे पर पूजन की थाल, हाथों में कुदाल व ‘अइसन बौरहवा से गौरी के न बिआहब गे माई…व कहवां के पियर माटी सोने के कुदाल हो…आदि कई गीत गाते हुए महिलाएं मटकोर के लिए जा रही थीं. कई अन्य शिव मंदिरों में भी मटकोर हुआ.आकर्षक लाइटिंग से जगमगाया शिवालय :
महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में आकर्षक लाईटिंग की गयी है. बुधवार की शाम भगवान शंकर का फूल-मालाओं से आकर्षक शृंगार किया जायेगा. श्रीराम मंदिर सेक्टर वन सहित शहर के सभी शिवालयों में कुछ इसी तरह की तैयारी है. उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि की धूम है. श्रद्धालु शिव भक्ति में डूब चुके हैं. महाशिवरात्रि को लेकर कई शिवालयों में अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ मंगलवार को हुआ. उधर, कई स्थानों पर कलश यात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत हुई. भगवान शिव के भजन चारों तरफ गूंज रहे हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




