Bokaro News : क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना सत्यम क्लब स्वांग

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना सत्यम क्लब स्वांग

Bokaro News : पिपराडीह में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को हुआ.

विज्ञापन

स्वांग उत्तरी पंचायत के पिपराडीह में सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को हुआ. इसमें कथारा क्लब कथारा को दो विकेट से हरा कर सत्यम क्लब स्वांग विजेता बना. इससे पहले मुख्य अतिथि सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डाॅ लंबोदर महतो, स्वांग-गोविंदपुर के पीओ अनिल तिवारी, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, मुखिया बिनोद विश्वकर्मा आदि ने मैच का उद्घाटन किया. मौके पर बिनोद कुमार पासवान, अशोक महतो, पुरुषोतम दास वर्मन, सुरेंद्र कुमार, बृजनंदन सिंह, सुनील सिंह, शिवशंकर दुबे, सुधीर सिंह, मुन्ना सिंह, अनूप लाल, देवा मुंडा, उमा देवी आदि उपस्थित थे.

फाइनल में एलीट वॉरियर्स जीता

जरीडीह बस्ती के कमली ग्राउंड में आयोजित जरीडीह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को एलीट वॉरियर्स और आनंद सुपर गेट्स के बीच हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए एलीट वॉरियर्स ने 12 ओवरों में 170 रन बनाये. आनंद सुपर गेट्स 156 रन ही बना सका. मुख्य अतिथि अग्रवाल कल्याण महासभा के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola