Bokaro News : जारंगडीह में धूमधाम से मना सरहुल

Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 13 Apr 2025 11:18 PM

विज्ञापन

Bokaro News : जारंगडीह स्थित भूमिगत खदान काली मंदिर के पीछे जंगल में रविवार को धूमधाम से सरहुल पर्व मनाया गया.

विज्ञापन

बेरमो. जारंगडीह स्थित भूमिगत खदान काली मंदिर के पीछे जंगल में रविवार को धूमधाम से सरहुल पर्व मनाया गया. जाहेर थान में पूजा और अन्य अनुष्ठान नायके हड़ाम अर्जुन हेंब्रम द्वारा कराये गये. इसके बाद मांदर की थाप पर महिलाओं व पुरुषों ने नृत्य किया. कार्यक्रम में जारंगडीह, खेतको, अंबाटोला, चांपी, मायापुर, उलगड्डा, जरीडीह, जैनामोड़, पेटरवार, नावाडीह, गोमिया आदि के लोग शामिल हुए. मुख्य अतिथि मंत्री योगेंद्र प्रसाद सहित अन्य ने जाहेर थान पहुंच कर मत्था टेका.

प्रकृति की पूजा सुखमय जीवन का संदेश देती है

मंत्री ने कहा कि प्रकृति की पूजा प्राणियों के सुखमय जीवन का संदेश देती है. इस तरह के आयोजन से सभ्यता व संस्कृति का संरक्षण होता है. मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ रतन मांझी, पूर्व अध्यक्ष हीरालाल मांझी, सचिव जयनारायण महतो, वरिष्ठ नेता मदन मोहन अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि विल्सन फ्रांसिस, काशीनाथ केवट, अनिल अग्रवाल, अध्यक्ष फेनीराम मुर्मू, सचिव करमचंद हांसदा, श्रीराम हेंब्रम, सीताराम मुर्मू, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार सोरेन, सुखनाथ मुर्मू, मनु मांझी, रंजीत यादव अहिर, पूर्व मुखिया मो इम्तियाज अंसारी, सुदेश भुईयां, दिलीप कुमार मुर्मू, गोपीन कुमार मुर्मू, अनंत कुमार मुर्मू, अशोक मुर्मू आदि उपस्थित थे. मालूम हो कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आना था, लेकिन झामुमो के अधिवेशन की तैयारी में व्यस्त रहने के कारण नहीं आ सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola