Bokaro News : दीये से साड़ी में लगी आग, महिला झुलसी
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 05 Apr 2025 11:17 PM
Bokaro News : दीये से साड़ी में आग लग गयी और महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. घटना शनिवार को चैती दुर्गा मंदिर कुरपनिया परिसर में हुई.
गांधीनगर. दीये से साड़ी में आग लग गयी और महिला गंभीर रूप से झुलस गयी. घटना शनिवार को चैती दुर्गा मंदिर कुरपनिया परिसर में हुई. संडे बाजार निवासी बीएमसी नेता व सीसीएल कर्मी संजय पांडे की पत्नी शशि देवी महाष्टमी की पुष्पांजलि दे रही थी, तभी समीप में जल रहे दीये से उनकी साड़ी में आग लग गयी. महिला इधर-उधर भागने लगी. लोगों ने चादर ढंक कर आग बुझायी और महिला को ढोरी केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया. यहां से उन्हें बोकारो रेफर कर दिया गया है. चिकित्सकों के अनुसार महिला 40 फीसदी जल गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










